A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अधीर रंजन चौधरी ने TMC को दिखाया आईना, बोले- आप तो नामांकन भी नहीं करने देते हैं दाखिल

अधीर रंजन चौधरी ने TMC को दिखाया आईना, बोले- आप तो नामांकन भी नहीं करने देते हैं दाखिल

Adhir Ranjan Chowdhury Statement: TMC नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि उन्हें मिलने का वक्त नहीं दिया गया। लेकिन अब इसको लेकर बहरामपुर से कांग्रेस कैंडिडेट अधीर रंजन चौधरी ने Mamata Banerjee की पार्टी से चुटकी ली है।

adhir ranjan chowdhury slams tmc- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो) अधीर रंजन चौधरी ने TMC पर निशाना साधा।

TMC Vs Election Commisssion: पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं के चुनाव आयोग पर समय नहीं दिए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस नेता और बहरामपुर से पार्टी के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार को आईना दिखाया है। अधीर रंजन चौधरी ने साफ कहा कि आप भी तो पंचायत और नगर पालिका परिषद के चुनाव में मनमानी करते हैं। हां लेकिन अगर आप चुनाव आयोग के खिलाफ कोई विरोध करते हैं तो उसमें हम आपके साथ हैं।

अधीर रंजन चौधरी का TMC पर निशाना

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले, 'जब पश्चिम बंगाल में पंचायत और नगर पालिका चुनाव होते हैं, तो आप क्या करते हो? आप तो लोगों को नामांकन तक दाखिल नहीं करने देते। आप किसके खिलाफ क्या करेंगे? आपने खुद यह रास्ता दिखाया है। अगर चुनाव आयोग आपको वक्त नहीं देता, तो जाकर विरोध प्रदर्शन करिए। ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट भेजिए, इसमें हम आपके साथ हैं। अगर चुनाव आयोग के खिलाफ कोई आंदोलन होता है, तो हम सब आपके साथ हैं।'

TMC सांसद का चुनाव आयोग पर आरोप

जान लें कि आज (बुधवार को) टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल और चुनाव आयोग बीच हुई बैठक तनावपूर्ण हो गई थी। इसको लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनको 5 मिनट के अंदर बैठक छोड़कर जाने के लिए कह दिया। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग को मीटिंग का वीडियो या ऑडियो रिलीज करने की चुनौती भी दी।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

डेरेक ओ'ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी टीम मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के लिए गई थी। मीटिंग शुरू होने के 5 मिनट के अंदर ही उन्होंने हमें चले जाने के लिए कह दिया। यह मीटिंग सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे खत्म हो गई। हमने जब उनसे पूछा कि आप अफसरों का तबादला करते जा रहे हैं। आप निष्पक्ष चुनाव कैसे करवाना चाहते हैं? तब उन्होंने इसके जवाब में कहा कि यहां से जाओ। मैंने जो आज देखा वह शर्मनाक था। मैं चुनाव आयोग को चुनौती देता हूं कि वह आज हुई घटना का वीडियो या ऑडियो जारी करें।

ये भी पढ़ें- मालदा: मोथाबाड़ी घटना के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, स्थिति बिगड़ने पर 30 मिनट में केंद्रीय बल बुलाने के दिए निर्देश