1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मालदा: मोथाबाड़ी घटना के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, स्थिति बिगड़ने पर 30 मिनट में केंद्रीय बल बुलाने के दिए निर्देश

मालदा: मोथाबाड़ी घटना के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, स्थिति बिगड़ने पर 30 मिनट में केंद्रीय बल बुलाने के दिए निर्देश

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 08, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 02:23 pm IST

मोथाबड़ी में चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने सुरक्षाबलों की टीम को सख्त निर्देश दिए हैं। हालात बिगड़ने पर स्थिति को नियंत्रण किया जाए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार- India TV Hindi
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सख्त है। आयोग ने मालदा जिले के मोथाबाड़ी में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पुलिस पर्यवेक्षकों खास निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

30 मिनट के अंदर बुलाएं केंद्रीय बल

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका हो, तो पुलिस पर्यवेक्षक तत्काल केंद्रीय बलों को बुला सकते हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी संवेदनशील या तनावपूर्ण स्थिति में 30 मिनट के भीतर केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि हालात बिगड़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम

बता दें कि मालदा के मोथाबाड़ी इलाके में हाल ही में हुई घटना के बाद चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है। इसी वजह से पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

चुनाव आयोग के इस फैसले को पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आयोग ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या हिंसा पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।