A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Asansol Uttar Election Result 2026 Live Updates: रुझानों में आसनसोल उत्तर सीट पर कौन चल रहा आगे, जानें ताजा अपडेट

Asansol Uttar Election Result 2026 Live Updates: रुझानों में आसनसोल उत्तर सीट पर कौन चल रहा आगे, जानें ताजा अपडेट

Asansol Uttar Election Result 2026 Live Updates: आसनसोल उत्तर पर मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ताजा रुझान समय-समय पर जारी कर रहा है। काउंटिंग के ताजा रुझान लगातार सामने आ रहे हैं।

आसनसोल उत्तर- India TV Hindi
Image Source : PTI आसनसोल उत्तर

Asansol Uttar Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। आसनसोल उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में भी काउंटिंग जारी है। मतगणना के रुझानों की जानकारी हम लगातार आपको दे रहे हैं। दोपहर या शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। आसनसोल उत्तर पर इस बार कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, एआईएमआईएम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) प्रमुख रूप से शामिल हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट टीएमसी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही है।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से टीएमसी के मोलोय घटक जीते थे। मोलोय घटक ने बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी को 21110 वोटों से हराया था। मोलोय घटक को 100931 वोट मिले जबकि कृष्णेंदु मुखर्जी को 79821 वोट मिले थे।  

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भी आसनसोल उत्तर सीट पर मोलोय घटक की जीत हुई थी। मोलोय घटक ने बीजेपी के निर्मल कर्माकर को 23,897 वोटों से हरा दिया था। मोलोय घटक को 84,715 वोट मिले थे तो निर्मल कर्माकर को 60,818 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस की इंद्रानी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 31,892 वोट मिले थे। 2016 में आसनसोल उत्तर में कुल 46 प्रतिशत वोट पड़े थे।