1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह ममता का साथ छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी की रूपरेखा 22 दिसंबर को घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 22 तारीख को 50 हजार लोगों को साथ में लेकर बरहमपुर के टेक्सटाइल मोड पर घोषणा करेंगे।

Humayun kabir- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में अभी समय है, लेकिन ममता की पार्टी में दरार पड़ चुकी है। विधायक हुमायूं कबीर ने चुनाव से पहले फिर एक बार नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले तृणमूल कांग्रेस के भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। नई पार्टी की रूपरेखा 22 दिसंबर को घोषित की जाएगी। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद स्थित अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

हुमायुं कबीर ने कहा, "मेरे साथ कौन कौन लोग रहेंगे यह मैं 22 दिसंबर को बताऊंगा। लाइन से उन लोगों पद का घोषणा करूंगा। मैं चेयरमैन के रूप रहूंगा यह मैंने पहले ही घोषणा कर दी है और मेरे साथ सेक्रेटरी, जनरल सेक्रेटरी, ट्रेजरार जो लोग बनेंगे वह हावड़ा, उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, कुचबिहार जिले से होंगे। 22 तारीख को 50 हजार लोगों को साथ में लेकर बरहमपुर के टेक्सटाइल मोड पर घोषणा करूंगा।"

टीएमसी पर साधा निशाना

हुमायूं कबीर ने कहा कि जो लोग कैलकुलेशन कर रहे हैं, जिन लोगों का रिपोर्ट देखकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं, वह गलत साबित होंगे। वह बीजेपी को 50 सीटों से नीचे ले आएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को 250 से ज्यादा सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वह तीन बार पावर में आए हैं। पहली दफा कांग्रेस को साथ लेकर 182 सीट लाए थे। उसके बाद कांग्रेस को छोड़कर 211 सीट लाए। 2021 में 213 सीट मिली थीं। उसके बाद भी संतुष्टि नहीं है। 

ममता बनर्जी को दी चुनौती

कबीर ने कहा कि हल्दिया के तापसी मंडल को आईसीडीएस का अध्यक्ष बनाना पड़ता है। अलीपुर के सुमन कांजीलाल को लाकर पब्लिक अकाउंट कमेटी का अध्यक्ष बनाना पड़ता है और मुर्शिदाबाद में 20 विधायकों की बातों के लिए कोई जगह नहीं है, उन विधायकों की बातों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा, "सीटों की संख्या कितनी नीचे आ जाएगी, वह (ममता बनर्जी) और उनकी पार्टी जाने। मैं जो पार्टी बनाऊंगा उसका रिजल्ट क्या होगा, वह काउंटिंग के दिन ही जनता बताएगी और सब साबित हो जाएगा। मैं खुद रेंजी नगर से चुनाव लड़ूंगा और ममता बनर्जी टीएमसी से रबीउल आलम को मैदान में उतारें, मैं उन्हें 30 हजार वोटों से हराऊंगा।

यह भी पढ़ें-

बंगाल में SIR का खौफ… मसौदा मतदाता सूची से सैकड़ों महिलाओं के नाम गायब होने का खतरा

पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही मचा बवाल, बीजेपी बीएलए को पहनाई जूतों की माला; सामने आया वीडियो