1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर, भगवा झंडों के साथ दिखे समर्थक-VIDEO

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर, भगवा झंडों के साथ दिखे समर्थक-VIDEO

बंगाल में टीएमसी के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। बुलडोजर के ऊपर बैठे कुछ समर्थक हाथ में बीजेपी का झंडा और अन्य धार्मिक झंडे लिए हुए दिखाई दिए।

बुलडोजर पर चढ़े बीजेपी के समर्थक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बुलडोजर पर चढ़े बीजेपी के समर्थक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी का ऑफिस बुलडोजर से गिरा दिया गया है। यह घटना कोलकाता के धर्मतला इलाके के हॉग मार्केट में हुई। बीजेपी पर आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी का ऑफिस बुलडोजर से गिराया गया है। बीजेपी की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

गैर कानूनी तरीके से कब्जा की गई थी जमीन

हालांकि, लोकल सोर्स ने बताया कि तृणमूल पार्टी के ऑफिस की जमीन गैर-कानूनी तरीके से कब्जा की गई थी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान उसके ऊपर कुछ लड़के बैठे दिखे। इन लोगों के हाथ में बीजेपी का झंडा और भगवा रंग का धार्मिक झंडा भी था।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान लहराया बीजेपी का झंडा

बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। जहां बुलडोजर सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाते हुए दिख रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे। साथ ही वहां कुछ लोग बीजेपी का झंडा लहराते हुए भी दिखाई दिए।

ममता ने सीएम पद से इस्तीफा देने से किया इंकार

बता दें कि आज ही पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद मंगलवार को पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह चुनाव परिणाम जनता का वास्तविक जनादेश नहीं, बल्कि एक साजिश का नतीजा है। 

साजिश के तहत हुई मेरी हार- ममता बनर्जी

इसके साथ ही बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि उसकी लड़ाई निर्वाचन आयोग से थी, जिसने भाजपा के लिए काम किया। उन्होंने कहा, 'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हमारी हार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हुई है। मैं हारी नहीं हूं, मैं लोक भवन नहीं जाऊंगी। वे संवैधानिक मानदंडों के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें: 

ममता और अभिषेक बनर्जी की अतिरिक्त सुरक्षा हटाई गई, रिव्यू मीटिंग में फैसला, कल सुबह से लागू होगा आदेश