1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. साउथ 24 परगना के बरुईपुर में सड़क पर बम मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

साउथ 24 परगना के बरुईपुर में सड़क पर बम मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बरुईपुर पुलिस स्टेशन के टांगरबेरिया इलाके में सड़क किनारे बम मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना काला बुरु-घुटियारी शरीफ रोड पर टांगरबेरिया इलाके में हुई। सड़क के किनारे बम पड़ा देखकर स्थानीय लोग घबरा गए।

सड़क किनारे बम मिलने से टांगरबेरिया इलाके में सनसनी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सड़क किनारे बम मिलने से टांगरबेरिया इलाके में सनसनी

 साउथ 24 परगना जिले के बरुईपुर पुलिस स्टेशन के टांगरबेरिया इलाके में सड़क किनारे बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना काला बुरु-घुटियारी शरीफ रोड के पास की है।  सड़क के किनारे अचानक बम देखने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना बरुईपुर पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम बरामद किया।

आपराधिक साजिश के कोण से जांच शुरू

अभी यह साफ नहीं है कि बम वहां किसने या किस चीज से छोड़ा या बम सड़क के किनारे क्यों रखा गया था। बरुईपुर पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बरामद बम किस तरह का है और क्या यह किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है इसकी भी जांच की जा रही है।

आम के बगीचे में मिला था बम

बता दें इससे पहले  पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक आम के बगीचे से बम बरामद किया गया था। तीन बच्चे आम बीनते हुए बगीचे में गए थे। इसी दौरान एक बच्चे ने फल जैसी चीज देखकर उसे उठा लिया और बैग में रख लिया।  तभी वह अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए थे।  यह घटना इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन इलाके के तहत बहन्नाबिघा इलाके में हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे आम के बाग में गए थे, तभी उनमें से एक ने फल जैसी दिखने वाली एक चीज़ उठाई और उसे बैग में रखने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि वह चीज असल में एक देसी बम थी और छूते ही फट गई। पुलिस ने बताया कि वह चीज असल में एक देसी बम थी और छूते ही फट गई।  

यहां मिला था कई जिंदा बम

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट गांव में बांस झाड़ी के पास बड़ी संख्या में जिंदा बम बरामद किए गए थे। बांस झाड़ी के पास एक के बाद एक रखे गए बमों को देखकर स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 31 जिंदा बम बरामद किए गए थे। यह घटना पश्चिम बंगाल में 4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सामने आई थी।

ये भी पढ़ें-

आसनसोल में भारी बारिश से हाहाकार, जलमग्न हुआ रेलपार इलाका, छतों पर शरण लेने को मजबूर लोग