A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'जब मैं ट्रीटमेंट लेने आऊंगी तो भी एक ही रुपया देना पड़ेगा', अस्पताल के उद्घाटन पर बोलीं सीएम ममता

'जब मैं ट्रीटमेंट लेने आऊंगी तो भी एक ही रुपया देना पड़ेगा', अस्पताल के उद्घाटन पर बोलीं सीएम ममता

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अस्पताल में बहुत अच्छे तरीके से काम चल रहा है। अस्पताल में कुछ बेड लक्ज़री हैं और कुछ आईसीयू बेड हैं।

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी- India TV Hindi
Image Source : PTI बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में नवनिर्मित वुडबर्न-2 ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कई परियोजनाओं की घोषणा की।

दस मंजिला इमारत में 131 केबिन

अस्पताल की सुविधाओं के बारे में बोलते हुए सीएम ममता ने कहा, 'जब भी मैं ट्रीटमेंट लेने आऊंगी तो भी एक ही रुपया देना पड़ेगा, आम आदमी के लिए भी एक ही रुपया देना पड़ेगा। कुछ बेड लक्ज़री हैं और कुछ आईसीयू बेड हैं। एसएसकेएम अस्पताल के दस मंजिला इमारत में 131 केबिन हैं। 50 क्रिटिकल केयर बेड हैं।'

जानिए क्या है बेड का किराया

सिंगल बेड-5000 

सिंगल सुइट-8000 

एचडीयू-12000 

आईटीयू- 15000

सबसे पहले शुरु कीं जेनेरिक दवाएं

सीएम ने कहा कि अस्पताल में बहुत अच्छे तरीके से काम चल रहा है। BRICS रिकॉग्नाइजेशन दिया है। इसीलिए 10 लाख रुपए स्वस्थ दफ्तर से एसएसकेएम अस्पताल को दिया जाएगा। जेनेरिक दवाई हम ने सबसे पहले शुरू किया था, अभी सभी इसका नाम को इस्तेमाल करके काम कर रहे हैं। 

हेल्थ इंश्योरेंस में GST हटाने की मांग हमने की 

सीएम ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस में GST हटाने की मांग हमने की थी। काफी परियोजना का पैसा नहीं मिलता है। दूसरे राज्यों को मिलता है लेकिन हमें नहीं मिलता है। उनका एक आयुष्मान योजना थी लेकिन एक चौथाई लोगों को नहीं मिलता है।

ये भी पढ़ें:  SSC ग्रुप सी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोर्ट से राहत, मिली जमानत

मुर्शिदाबाद: देसी बम बनाते समय विस्फोट, एक गंभीर रूप से घायल, 12वीं के छात्र समेत तीन गिरफ्तार