A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. IPS अजय पाल और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज, घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

IPS अजय पाल और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज, घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

फाल्टा में रात के समय घरों में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी करने के आरोप में IPS अजय पाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ितों में से एक महिला द्वारा यह शिकायत फाल्टा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

IPS अजय पाल शर्मा।- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/FILE PHOTO IPS अजय पाल शर्मा।

इस वक्त की बड़ी खबर साउथ 24 परगना जिले से सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इस बीच एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती भी पश्चिम बंगाल में की गई है। वहीं फाल्टा में IPS अजयपाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत फाल्टा के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायत में IPS अजयपाल शर्मा पर घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों में से एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।

TMC प्रत्याशी ने दी थी धमकी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती के बाद राजनीति और तेज हो गई है। टीएमसी के एक प्रत्याशी जहांगीर खान ने मंगलवार को आईपीएस अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- "उन्होंने इस खेल की शुरूआत की है लेकिन खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त अगर आप लोग सोच रहे हो कि कुछ CRPF के जवानों के साथ आप बच जाओगे तो आप गलत हो। हमारे यहां पर लोग ही असली ताकत हैं। अगर लोग साथ चलने लगे तो CRPF को हटा कर रख देंगे।" जहांगीर खान ने आगे कहा कि अगर यहां के लोग पैदल चलें तो CRPF के लोग हवा में उड़ जाएंगे।

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?

बता दें कि अजय पाल शर्मा यूपी के सुपर कॉप एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां तैनात हो जाते हैं, वहां अपराधी अपनी जमानत कैंसिल करने खुद जेल पहुंच जाते हैं। अजय पाल शर्मा की गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। अलग-अलग जिलों में अपनी तैनाती के दौरान अजय पाल शर्मा दर्जनों एनकाउंटर कर चुके हैं और खूंखार अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। फिटनेस और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के चलते उन्हें यूपी पुलिस का 'सिंघम' भी कहा जाता है। मूलरूप से पंजाब के लुधियाना के रहने अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत को जल्द मिल जाएगा एक और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, रूस से रवाना; ऑपेशन सिंदूर में दिखाया था दम