A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दर्दनाक हादसा: नेपाल से आ रहा यात्री वाहन मिरिक के पास 150 नीचे खाई में गिरा, 3 की मौत, 16 घायल

दर्दनाक हादसा: नेपाल से आ रहा यात्री वाहन मिरिक के पास 150 नीचे खाई में गिरा, 3 की मौत, 16 घायल

मिरिक के पास पहाड़ी रास्ते पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक वाहन 150 फीट नीचे गिर गया।

मिरिक के नालदारा में भीषण सड़क हादसा- India TV Hindi
Image Source : REPORT मिरिक के नालदारा में भीषण सड़क हादसा

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मिरिक के पास पहाड़ी रास्ते पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिरिक के नालदारा में यात्रियों से भरा एक वाहन 150 फीट नीचे गिर गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।

चालक समेत 19 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, वाहन हर दिन की तरह यात्रियों को लेकर जा रहा था। गाड़ी, चालक समेत कुल 19 यात्रियों को लेकर नेपाल के काकरविटा से मिरिक के लिए रवाना हुआ था। मिरिक के निकट नालदारा पहुंचते ही यात्रियों से भरा वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से लगभग 150 फीट नीचे खाई में गिर गया।

तीन लोगों की मौके पर मौत

इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। यह देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिरिक और पानीघाटा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया और बाद में शवों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में 16 यात्री हैं घायल 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों का नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पता चला है कि मृतकों में दो नेपाल के और एक उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें-

वसई किले पर शिवाजी के वेश में आया युवक, फोटो लेने से गार्ड ने रोका तो पूछा- मराठी नहीं आती?; बहस का VIDEO वायरल

CM सिद्धारमैया के बेटे ने कहा- पिता का पॉलिटिकल करियर आखिरी पड़ाव पर, जानें किसको बताया उत्तराधिकारी