1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के दुर्गापुर में दर्दनाक हादसा, ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

बंगाल के दुर्गापुर में दर्दनाक हादसा, ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) के कूलिंग टावर में काम के दौरान दो मजदूूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डीपीएल के कूलिंग टावर में दर्दनाक हादसा,  दो ठेका मजदूरों की मौत- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE डीपीएल के कूलिंग टावर में दर्दनाक हादसा, दो ठेका मजदूरों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल भी है। बताया जा रहा है कि डीपीएल के कूलिंग टावर में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कूलिंग टावर से गिरे तीन मजदूर, दो की मौके पर ही मौत

दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) के कूलिंग टावर में काम के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में दो ठेका मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कूलिंग टावर पर रेलिंग काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच शुरू, परिसर में शोक

घटना की सूचना मिलते ही कोक ओवन थाना पुलिस और बीएमएस (भारतीय मजदूर संघ) के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और कहीं सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही तो नहीं हुई। इस दुखद घटना के बाद डीपीएल परिसर में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

पाइपलाइन में भीषण आग लगने से हुई थी 1 की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स परिसर में नेफ्था की एक पाइपलाइन में लगी भीषण आग लगने पर 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह आग इतनी भयंकर थी इसकी चपेट में आकर कई घर जलकर खाक हो गए थे। घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

(रिपोर्ट- बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें-

इंसाफ की आस में 'जनता दरबार' पहुंचा कामदुनी पीड़िता का परिवार, कानूनी मदद का मिला भरोसा