A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में फिर तबादला, ECI ने 19 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल में फिर तबादला, ECI ने 19 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 13 जिलों के एसपी बदल दिए हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर एडीजी एवं आईजीपी के पदों पर भी तबादला हुआ है।

आईपीएस अधिकारियों का...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE आईपीएस अधिकारियों का तबादला।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में लगातार तबादला कर रहा है। एक बार फिर भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 13 जिलों के एसपी (विशेष निदेशक) बदल दिए हैं। चुनाव आयोग की तरफ से इन सभी 13 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट भी जारी की गई है। 

13 जिलों के बदले एसपी

चुनाव आयोग की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक जिन 13 जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें पुष्पा (एसपी, बारासात), जसप्रीत सिंह (एसपी, कूचबिहार), सूर्य प्रताप यादव (एसपी बीरभूम), राकेश सिंह (एसपी इस्लामपुर), कुमार सन्नी राज (एसपी, हुगली ग्रामीण), ईशानी पॉल (एसपी, डॉयमंड हार्बर), सचिन (एसपी मुर्शिदाबाद), अलकनंदा भुवाल (एसपी, बशीरहाट), अनुपम सिंह (एसपी, मालदा), अंशुमान साहा (एसपी, पुर्ब मदिनीपुर), येइलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव (डीसी, सेंट्रल डिविजन, कोलकाता), सुरिंदर सिंह (एसपी, जंगीपुर), पपिया सुल्ताना (एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर) के नाम शामिल हैं। 

अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु में पुलिस आयुक्तों, एसपी, डीएम और अन्य अधिकारियों के तबादलों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग पारदर्शी, भयमुक्त, हिंसामुक्त और प्रलोभनमुक्त चुनाव कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। चुनाव आयोग ने कुछ अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक-

  1. डॉ. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए।
  2. के. लयरामन को उत्तर बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए।
  3. डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए।
  4. अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए।
  5. अमित कुमार सिंह को बैरकपुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए।
  6. सुनील कुमार यादव को चंदननगर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए।

यह भी पढ़ें-

भोजशाला विवाद: सुनवाई से पहले मौके का मुआयना करेगा हाई कोर्ट, मौजूद नहीं होंगे दोनों पक्षों के लोग