1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान का पैगाम सुनाकर फंसे सपा नेता, केस दर्ज; की थी ईद न मनाने की अपील

आजम खान का पैगाम सुनाकर फंसे सपा नेता, केस दर्ज; की थी ईद न मनाने की अपील

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 17, 2026 09:32 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 09:32 am IST

रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद सपा नेता यूसुफ मलिक ने मुसलमानों से ईद न मनाने की अपील की थी। उन्होंने इसे आजम खान के पैगाम बताया था। हालांकि अब यूसुफ मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आजम खान से मुलाकात के बाद यूसुफ मलिक ने की थी ईद न मनाने की अपील।- India TV Hindi
आजम खान से मुलाकात के बाद यूसुफ मलिक ने की थी ईद न मनाने की अपील। Image Source : REPORTER INPUT/FILE

रामपुर जेल में सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने के बाद अब यूसुफ मलिक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दरअसल, 14 मार्च को यूसुफ मलिक ने आजम खान से जेल में मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने आजम खान का संदेश देते हुए मुसलमानों से अपील की थी कि वह इस बार ईद न मनाएं। उन्होंने पैगाम दिया कि मुसलमान काले कपड़ पहनकर ईरान में हुए हमले का विरोध जताए। वीडियो वायरल होने के बाद यूसुफ मलिक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ईद न मनाने की अपील की थी

पुलिस के मुताबिक समाजवादी पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सपा नेता ने मुसलमानों से इस साल ईद न मनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बता दें कि कि यह अपील अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में की गई थी और यह जेल में बंद नेता आजम खान के द्वारा अपील की गई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक के रूप में हुई है, जिसने 14 मार्च को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की थी। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा भी मुलाकात के दौरान मौजूद थीं।

जेल में आजम खान से की थी मुलाकात

दरअसल, सपा नेता यूसुफ मलिक ने आजम खान से मुलाकात के बाद जेल के बाहर बताया कि आजम खान ने मुसलमानों से अपील की थी कि वे काले कपड़े पहनें और इस साल ईद न मनाएं ताकि ईरान के एक स्कूल पर हाल ही में हुए मिसाइल हमले में 160 से अधिक लड़कियों की मौत पर शोक व्यक्त किया जा सके। यह हमला कथित तौर पर अमेरिका द्वारा किया गया था। पुलिस ने बताया कि यूसुफ मलिक के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गंज पुलिस स्टेशन में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने सपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें-

27 मार्च को होगा JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव, जानें किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।