1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'पार्टी के अंदर बड़ी दिक्कतें, TMC के बैंक अकाउंट को किया जाए फ्रीज़,' पत्र लिखकर बैंक से खास अपील

'पार्टी के अंदर बड़ी दिक्कतें, TMC के बैंक अकाउंट को किया जाए फ्रीज़,' पत्र लिखकर बैंक से खास अपील

तृणमूल कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज़ करने की अपील की गई है। ये अपील ममता के करीबी नेता अरूप बिस्वास ने बैंक को पत्र लिख कर की है।

टीएमसी में दिक्कतें ही दिक्कतें- India TV Hindi
Image Source : PTI AND REPORTER INPUT टीएमसी में दिक्कतें ही दिक्कतें

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस हर रोज नए संकट में घिरती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के ट्रेज़रर अरूप बिस्वास के एक लेटर से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस नए संकट में आ गई है। तृणमूल कांग्रेस के ट्रेज़रर के तौर पर अरूप बिस्वास ने बैंक से खास अपील की है।

ये भी पक्का नहीं कौन मैनेज करेगा अकाउंट

अरूप बिस्वास ने बैंक को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी के अंदर बहुत बड़ी दिक्कतें हैं। तृणमूल कांग्रेस के कई संसद पार्टी छोड़ चुके हैं। फिर से कई विधायक ने बगावत का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पार्टी का इंचार्ज कौन होगा? इस पर झगड़ा चल रहा है। नतीजतन, इस बात को लेकर पक्का नहीं है कि बैंक अकाउंट कौन मैनेज करेगा?

Image Source : PTIतृणमूल कांग्रेस के ट्रेज़रर अरूप बिस्वास

बैंक चेक का हो सकता है गलत इस्तेमाल

अपने लेटर में अरूप बिस्वास ने यह भी डर जताया कि पार्टी ऑफिस में उनके साइन किए हुए बैंक चेक का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए, इस हालात में पार्टी के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए, सभी ट्रांजैक्शन रोक दिए जाने चाहिए। नहीं तो और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 

बैंक अधिकारियों से की रिक्वेस्ट

इसलिए उन्होंने बैंक अधिकारियों से रिक्वेस्ट की है कि जब तक पार्टी के अंदर की दिक्कतें हल नहीं हो जातीं, तब तक सभी तरह के ट्रांजैक्शन रोक दिए जाएं। अब इस पत्र को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

 

 करोड़ों रुपए के फंड को लेकर नया संकट

जानकार सूत्रों के मुताबिक, अरूप बिस्वास के इस लेटर ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को नई मुश्किल में डाल दिया है। चुनाव के बाद पार्टी पहले ही बंट चुकी है। ममता और अभिषेक बनर्जी की लीडरशिप को भी पार्टी के अंदर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से करोड़ों रुपए के फंड को लेकर भी नया संकट खड़ा हो गया है।

क्या ममता के कहने पर लिखा बैंक को पत्र

अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अरूप बिस्वास ने यह लेटर ममता बनर्जी बनर्जी की सलाह पर लिखा है? या ऐसे ही उन्होंने अपनी तरफ से बैंक को ये पत्र लिखा है। अभी ये जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: 

ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे की आज दिल्ली में अहम बैठक, 2 बागी सांसद भी हो सकते हैं शामिल

'उसने मेरी जिंदगी नर्क बनाई, मुझ पर किए कई केस, 16 सालों से नहीं हुई बातचीत', मनीषा मित्तल हत्याकांड पर बोला भाई