1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चुनाव से पहले चौतरफा मुश्किलों में घिरे हुमायूं कबीर, मिली नोटिस; नकली नोटों के साथ पार्टी का नेता गिरफ्तार

चुनाव से पहले चौतरफा मुश्किलों में घिरे हुमायूं कबीर, मिली नोटिस; नकली नोटों के साथ पार्टी का नेता गिरफ्तार

हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले चौतरफा मुश्किलों में घिर गए हैं। उन्हें हिंसा भड़काने के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के राज्य सचिव को नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हुमायूं कबीर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE हुमायूं कबीर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

मुर्शिदाबाद: हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली आम जनता उन्नयन पार्टी के राज्य सचिव को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारी मात्रा में नकली नोटों और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 6 अक्टूबर को होने वाले रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले सामने आया है। इस चुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने अपने प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनावों में दोनों सीटें जीतने के बाद नवादा सीट बरकरार रखने के लिए रेजिनगर सीट खाली कर दी थी।

वाहन चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में पुलिस चौकी पर वाहन जांच के दौरान आशिक इकबाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इकबाल के साथ यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गरिनामा इलाके के पास एक एसयूवी को रोका गया और उसकी तलाशी में 500 रुपये के 108 नकली नोट, दो हथियार और चार कारतूस बरामद हुए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां नियमित जांच अभियान के दौरान की गईं और नकली नोटों और हथियारों के स्रोत के साथ-साथ उनके इस्तेमाल के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है। जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि क्या जाली नोटों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान किया जाना था और क्या आरोपी पहले भी जाली नोटों के प्रचलन या उपयोग में शामिल थे। 

हुमायूं कबीर को पुलिस ने दी नोटिस

दूसरी तरफ रेजीनगर उपचुनाव से पहले हुमायूं कबीर खुद भी मुश्किल में फंस गए हैं। हुमायूं कबीर को 21 सितंबर को बहरामपुर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने की कथित साजिश से जुड़े आडियो की जांच के सिलसिले में हुमायूं कबीर को बुलाया गया है। शनिवार को बहरमपुर थाने की पुलिस उनके शक्तिपुर स्थित आवास पहुंची और नोटिस दिया। 

बताया गया है कि कुछ दिन पहले दो लोगों के बीच बातचीत का एक आडियो सामने आया था। इसमें मुर्शिदाबाद में निर्माणाधीन बाबरी मस्जिद पर भाजपा का झंडा लगाने की बात कही गई थी। आरोप है कि बातचीत में हुमायूं कबीर की आवाज थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसी जांच के सिलसिले में अब हुमायूं कबीर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में तेज रफ्तार BMW का भीषण एक्सीडेंट, कार सवार 4 में से 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर