A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: I-PAC से जुड़े मामले में अब SC जा सकती है ED, कंपनी ने जारी किया अपना बयान, जानें क्या कहा

कोलकाता: I-PAC से जुड़े मामले में अब SC जा सकती है ED, कंपनी ने जारी किया अपना बयान, जानें क्या कहा

कोलकाता में गुरुवार को आई पेक के दफ्तर में ईडी की रेड के दौरान मचे बवाल के बाद अब ईडी सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना बना रही है। बता दें कि इस मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।

पश्चिम बंगाल में बवाल- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (ANI) पश्चिम बंगाल में बवाल

कोलकाता: I-PAC केस में ED सुप्रीम कोर्ट जाने पर कर रही विचार। सूत्रों के मुताबिक ED, I-PAC से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। सूत्र का कहना है कि ED की लीगल टीम सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और अंतिम फैसला जल्द लिया जा सकता है। ईडी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि तलाशी इंडिया पैसिफिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के मामले में हुई थी, न कि किसी राजनीतिक कार्रवाई समिति के मामले में। यह इंडिया पैसिफिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड है, न कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी। बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट में आज भारी हंगामे के चलते इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी थी, कलकत्ता हाई कोर्ट इस मामले पर 14 जनवरी को सुनवाई करेगा।

I-PAC ने जारी किया अपना बयान 

अपने बयान में I-PAC ने कहा कि हमारे संस्था की स्थापना एक दशक से भी अधिक समय पहले इस विश्वास के साथ हुई थी कि भारत में सार्वजनिक जीवन तभी मजबूत होता है जब युवाशक्ति अपनी ऊर्जा, ईमानदारी और व्यावसायिकता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निष्पक्ष रूप से लेकर आएगी। जब हमारी शुरुआत हुई, तो हम युवा पेशेवरों का एक छोटा समूह थे, जो वर्षों के कठिन शैक्षणिक और व्यावसायिक अनुभव से प्राप्त ज्ञान को सार्वजनिक जीवन में सार्थक रूप से उपयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे।

हमने अपनी मामूली शुरुआत से, हजारों पेशेवरों के सामूहिक प्रयास, निरंतर कड़ी मेहनत से निर्मित, एक शक्तिशाली मंच बनाया। एक ऐसा मंच जिसने कई और लोगों को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने और वास्तविक प्रभाव डालने में सक्षम बनाया है।  पिछले कई वर्षों में, आई-पीएसी ने विभिन्न विचारधाराओं और क्षेत्रों की कई राजनीतिक पार्टियों के साथ पेशेवर सलाहकार के रूप में काम किया है, जिनमें भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब बीआरएस), जनता दल (यूनाइटेड), शिवसेना आदि शामिल हैं।

हम चुनाव नहीं लड़ते हैं और न ही हमारा राजनीतिक पद से कोई लेना देना है। हमारी भूमिका केवल पारदर्शी और पेशेवर राजनीतिक परामर्श तक सीमित है, जिसे राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेदों से कोई लेना देना नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता में आई-पीएसी कार्यालय और हमारे निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी ली। हमारे संगठन के लिए यह एक कठिन और दुर्भाग्यपूर्ण दिन था। हमारा मानना ​​है कि इससे गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं और एक चिंताजनक मिसाल कायम होती है।