A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. फलता का 'पुष्पा' जहांगीर खान फंस गया! ED ऑफिस पहुंचे बीजेपी नेता ने क्या खुलासा किया?

फलता का 'पुष्पा' जहांगीर खान फंस गया! ED ऑफिस पहुंचे बीजेपी नेता ने क्या खुलासा किया?

21 मई को फलता सीट पर होने वाली वोटिंग से पहले अपना नाम वापस लेने वाले टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान अब एक और नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।

jahangir khan- India TV Hindi
Image Source : JAHANGIR KHAN/FACEBOOK जहांगीर खान

फलता के 'पुष्पा' उर्फ जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ गई है। 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार बिधान परुई ने जहांगीर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए ED से संपर्क किया है। बीजेपी नेता बिधान परुई ने कई आरोप लगाए हैं, जिसमें पैसे की उगाही और मारपीट के आरोप शामिल हैं।

FIR की कॉपी लेकर ED ऑफिस गए बिधान परुई

यहां ध्यान देने वाली बात है कि कोई भी व्यक्ति सीधे ED में शिकायत दर्ज नहीं करा सकता। एजेंसी ECIR (एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) तभी शुरू कर सकती है जब पहले से कोई FIR हो। हालांकि, इस मामले में, बीजेपी नेता बिधान परुई फालता पुलिस स्टेशन में जहांगीर के खिलाफ दर्ज की गई FIR की एक कॉपी लेकर ED ऑफिस गए।

फलता सीट से जहांगीर खान का नाम हटने पर आया TMC का बयान

वहीं, आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस पर अब तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) का बयान सामने आया है। टीएमसी ने कहा कि फलता विधानसभा सीट से जहांगीर खान के हटने का फैसला उनका निजी फैसला है पार्टी का नहीं है।

21 मई को दोबारा चुनाव

दरअसल, चुनाव के दौरान शिकायत मिली थी कि फलता विधानसभा सीट पर वोटर्स को टीएमसी के द्वारा धमकी दी जा रही है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव को ही रद्द कर दिया। चुनाव आयोग ने फलता में दोबारा चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। अब चुनाव आयोग के मुताबिक 21 मई को फलता में दोबारा मतदान होगा और 24 मई को यहां पर चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। फिलहाल अब टीएमसी प्रत्याशी के चुनाव से हटने के बाद मुकाबला एकतरफा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

'जो CAA के दायरे में नहीं, उसे BSF के हाथों किया जाएगा हैंडओवर, 27 KM जमीन पर हो रही घेराबंदी', CM शुभेंदु का ऐलान

TMC की बैठक में सामने आई फूट! ममता के सामने ही विधायकों ने अभिषेक बनर्जी पर उठाए सवाल, जहांगीर का भी उड़ाया मजाक