1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kolkata News: सड़क हादसे में तृणमूल नेता राम प्यारे राम के बेटे की दर्दनाक मौत

Kolkata News: सड़क हादसे में तृणमूल नेता राम प्यारे राम के बेटे की दर्दनाक मौत

Kolkata News: तृणमूल कांग्रेस के नेता राम प्यारे राम के बेटे की कोलकाता के किद्दरपुर इलाके में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

representative image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO representative image

Highlights

  • सड़क हादसे में तृणमूल नेता के बेटे की मौत
  • तृणमूल नेता के बेटे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Kolkata News: तृणमूल कांग्रेस के नेता राम प्यारे राम के बेटे की कोलकाता के किद्दरपुर इलाके में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि बाबूबाजार से गुजर रहे राम किनकर राम (38) की कार को शनिवार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, किनकर राम की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘किनकर राम को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक चालक और उसके खलासी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।’’ अधिकारी के अनुसार, बचाव दल को किनकर राम का शव कार से बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। 

किनकर राम के कार को ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार किनकर राम काटापुकुर की ओर एक गैरेज में जा रहे थे। उस समय विपरीत दिशा से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक में खाद लगी थी। खराब सड़क की वजह से ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और तृणमूल नेता के बेटे के कार से टकरा गया। हादसे के बाद कार ट्रक के नीच आ गया। जिससे कार सवार किनकर राम की मौत हो गई। 

ट्रक ड्राइवर की तलाश में पुलिस

क्रेन मंगवाकर लॉरी को उठा गया। उसके बाद कार को गैस-कटर से काटकर गंभीर रूप से घायल किनकर राम को बाहर निकाला गया और लोग तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस तलाश अभियान चला रही है।