A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kulti Election Result 2026 Live Updates: कुल्टी सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें ताजा अपडेट

Kulti Election Result 2026 Live Updates: कुल्टी सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें ताजा अपडेट

Kulti Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की कुल्टी सीट को लेकर जनता ये जानना चाहती है कि यहां से कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो इसका जवाब इस कॉपी में मिल जाएगा।

kulti- India TV Hindi
Image Source : PTI कुल्टी सीट

Kulti Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों का दिन आ गया है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी सीट से कौन सी पार्टी जीत रही है। ऐसे में हम आपको यहां कुल्टी सीट के बारे में बताएंगे। कुल्टी निर्वाचन क्षेत्र में भी वोटों की काउंटिंग जारी है। दोपहर या शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। कुल्टी पर इस बार कुल 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख रूप से शामिल हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट बीजेपी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही है।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के अजय कुमार पोद्दार ने जीत हासिल की। अजय कुमार पोद्दार ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार उज्जवल चटर्जी को 679 वोटों से हराया था। जय कुमार पोद्दार को 81,112 वोट मिले जबकि उज्जवल चटर्जी को 80,433 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के चंडी दास चटर्जी तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्हें मात्र 5,795 वोट मिले थे। 

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान कुल्टी सीट पर टीएमसी के उज्ज्वल चटर्जी की जीत हुई थी। उज्ज्वल चटर्जी ने बीजेपी के अजय कुमार पोद्दार को 19488 वोटों से हरा दिया था। उज्ज्वल चटर्जी को 68,952 वोट मिले थे तो अजय कुमार पोद्दार को 49,464 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस के अभिजीत आचार्य तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 42,895 वोट मिले थे।