A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोलकाता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार, कहा- बंगाल के उत्थान के लिए भाजपा सरकार चाहिए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोलकाता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार, कहा- बंगाल के उत्थान के लिए भाजपा सरकार चाहिए

मोहन यादव ने कहा कि कोलकाता के अंदरुनी इलाकों में बहुत गरीबी है और हालात खराब हैं। यहां युवाओं के पास रोजगार नहीं है, मजबूरी में लोगों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए पलायन करना पड़ रहा है।

Kolkata Mohan Yadav Campaign- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कोलकाता में मोहन यादव का चुनाव प्रचार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोलकाता की गलियों में घूम-घूमकर चुनवा प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, परिवर्तन और प्रगति की ओर बढ़ने को तैयार है। कई सालों से विकास की दौड़ में पीछे छूटा पश्चिम बंगाल, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में नई ऊर्जा, नई दिशा और तेज प्रगति के साथ आगे बढ़ेगा। यहां के हर वर्ग के जीवन में जमीनी स्तर पर बदलाव नजर आएगा। मुख्यमंत्री यादव ने अपने विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में रविवार को कोलकाता जिले की कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में वोट मांगे। 

मोहन यादव ने कहा कि कोलकाता के अंदरुनी इलाकों में बहुत गरीबी है और हालात बेहतर दयनीय हैं। यहां युवाओं के पास रोजगार नहीं है, मजबूरी में लोगों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए पलायन करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर क्षेत्र में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। अब बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन और जंगलराज से मुक्ति चाहती है। बंगाल लगातार गर्त में जा रहा है, इसके उत्थान के लिए खिलता कमल और भाजपा की सरकार चाहिए। 

Image Source : Reporter Inputचुनाव प्रचार के दौरान मोहन यादव

बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर धुंआधार प्रचार

मुख्यमंत्री यादव ने कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र की गलियों में घूमकर जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा तो विकास की राह पर बहुत आगे बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल कभी देश का सबसे अच्छा राज्य था। लेकिन पहले कम्युनिस्ट पार्टी और बाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकारों ने बंगाल का पूरा बेड़ा गर्क कर दिया। मुख्यमंत्री यादव ने शनिवार शाम को मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में रोड शो भी किया।

Image Source : Reporter Inputमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित जहां हर राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, तो वही बंगाल पिछड़ रहा है। अब बंगाल की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विकास की ओर देखना चाहती है। बंगाल की जनता प्रचंड बहुमत से राज्य में बीजेपी की सरकार बनाकर विकास की एक नई इबारत लिखना चाहती है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बंगाल चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में अगर सरकार बनाएं तो बंगाल क्यों पिछड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देश की युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और अन्नदाताओं के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर कराया गया है। इस प्रक्रिया में सही मतदाताओं की पहचान की गई। बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा के आवास पर ED की छापेमारी, जॉय कामदार के घर पर भी पहुंची है टीम

पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में 7 लाख नए नाम जोड़े, कहा- जरूरत पड़ी तो डीटेल देंगे