1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में 7 लाख नए नाम जोड़े, कहा- जरूरत पड़ी तो डीटेल देंगे

पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में 7 लाख नए नाम जोड़े, कहा- जरूरत पड़ी तो डीटेल देंगे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 19, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 12:57 pm IST

चुनाव आयोग ने फिलहाल नए वोटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आयोग के सीनियर अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन मतदाताओं से जुड़ी अन्य जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Voter- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले वोटर लिस्ट में करीब सात लाख नए नाम जुड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग ने अभी तक इन नए वोटरों की उम्र या लिंग के आधार पर अलग-अलग जानकारी नहीं दी है। चुनाव आयोग के एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन नए वोटरों में से करीब 3.22 लाख पहले फेज में वोट देंगे, जबकि बाकी करीब 3.88 लाख वोटर दूसरे फेज में वोट डालेंगे।

चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया है कि इन नए वोटरों में से कितने पहली बार वोट देने वाले हैं जो अभी 18 साल के हुए हैं, और न ही उसने इन वोटरों का डिटेल में जेंडर का ब्योरा दिया है। आयोग ने यह भी नहीं बताया है कि रोल में नाम शामिल करने के लिए कितने फॉर्म-6 एप्लीकेशन मिले या उनमें से कितने रिजेक्ट हुए।

जरूरत पड़ने पर जारी करेंगे डीटेल

चुनाव आयोग के सीनियर अधिकारी ने कहा, "कुल आंकड़े नियमों के हिसाब से जारी किए गए हैं। डिटेल्ड डेटा अलग से रखा जाता है और ज़रूरत पड़ने पर बाद में शेयर किया जा सकता है।" EC ने कहा कि राज्य में अब कुल वोटरों की संख्या 6,82,51,008 है, जो ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद नाम जोड़े जाने पर बढ़ सकती है।

पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान

पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान होना है। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152  सीटों पर मतदान होना है। वहीं, दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होना है। यहां असली मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच है। एसआईआर के दौरान बंगाल में कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं। बीजेपी का वादा है कि सत्ता में आने पर वह घुसपैठियों को बाहर करेगी। वहीं, ममता बनर्जी उन लोगों का वोट लेना चाहती हैं, जिनको वोटर लिस्ट से नाम कटने का डर है।

यह भी पढ़ें-

'TMC नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें, महिलाओं के साथ हुआ विश्वासघात', बांकुड़ा में बोले पीएम मोदी

कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा के आवास पर ED की छापेमारी, जॉय कामदार के घर पर भी पहुंची है टीम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।