A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 IPS और WBPS अधिकारियों का ट्रांसफर; पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 IPS और WBPS अधिकारियों का ट्रांसफर; पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

WB IPS and WBPS Transfer News: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनते ही सीएम शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल- India TV Hindi
Image Source : PTI पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

West Bengal IPS and WBPS Transfer List: आज यानी सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। बंगाल सरकार ने 179 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS)अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज जिन  179 अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 151 आईपीएस और बाकी डब्ल्यूबीपीएस के अधिकारी हैं। वहीं बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पुलिस महकमे में यह इस तरह का पहला सबसे बड़ा बदलाव है। तो यहां जानिए किस अधिकारी को कहां से कहां की जिम्मेदारी मिली है।

जानिए किस बड़े अफसर को मिली कहां की कमान?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस तबादले में कई आईपीएस (IPS) अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजेश कुमार यादव और गौरव शर्मा को राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि बिधाननगर के पूर्व पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा को खुफिया शाखा में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर तैनात किया गया है।   मुरलीधर शर्मा अब इंटेलिजेंस विंग के नए आईजीपी होंगे। 

कोलकाता पुलिस में भी बड़े बदलाव हुए हैं। कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस में अपराध शाखा का नया अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुकेश को कोलकाता सशस्त्र पुलिस का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। 

राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर बंगाल के अहम शहर सिलीगुड़ी के नए पुलिस कमिश्नर (पुलिस आयुक्त) सैयद वकार रजा होंगे। वहीं जॉय बिस्वास को राज्य में रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया है। सूर्य प्रताप यादव को जॉइंट सीपी (ट्रैफिक) की जिम्मेदारी दी गई है।, जबकि सौम्या रॉय राज्य पुलिस की प्रवर्तन शाखा की वरिष्ठ अधीक्षक (सीनियर एसपी) होंगी।

इसके साथ ही कोलकाता पुलिस के डीसी (DC) स्तर पर भी भारी फेरबदल हुआ है। अधिसूचना के अनुसार, कोलकाता पुलिस में पुलिस उपायुक्त स्तर की कई नियुक्तियां की गई हैं। अधिसूचना के अनुसार, चंद्रशेखर बर्धम डायमंड हार्बर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे, जबकि के सनी राज को पुरुलिया का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।

  • इशानी पॉल- दक्षिण-पश्चिम संभाग पुलिस उपायुक्त
  • सायक दास- उत्तर संभाग पुलिस उपायुक्त
  • प्रवीण प्रकाश- मध्य संभाग पुलिस उपायुक्त
  • शिबा प्रसाद पात्रा- भांगर संभाग पुलिस उपायुक्त, 
  • के यू गणपत- दक्षिण उपनगरीय संभाग पुलिस उपायुक्त
  • वाई एस जगन्नाथराव- जासूसी विभाग पुलिस उपायुक्त 
  • सुबिमल पॉल- पूर्वी उपनगरीय संभाग पुलिस उपायुक्त 

ये भी पढ़ें-

TMC में टूट के बीच ममता बनर्जी का विपक्षी दलों को बड़ा संदेश, बोलीं- 'इंडिया गठबंधन चाहे तो मुझे Utilize कर सकता है'

बंगले में 'प्रोजेक्ट X हाउस' की रेव पार्टी, नशे की हालत में थे 107 पुरुष और 49 महिलाएं, तभी आ गई पुलिस-VIDEO