1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बनेंगे बागी? जानें वजह

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बनेंगे बागी? जानें वजह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस मुखिया ममता बनर्जी को कई झटके लगे हैं। अब एक और भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल भी साथ छोड़ सकते हैं और बागी गुट में शामिल हो सकते हैं।

ममता बनर्जी का एक और नेता हुआ बागी- India TV Hindi
ममता बनर्जी का एक और नेता हुआ बागी

ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद अपने ही सहयोगी बागी बन गए और उन्होंने ममता को कई झटके दिए हैं। आज इसमें नया नाम उनके सबसे भरोसेमंद रहे अनुब्रत मंडल का जुड़ गया है। टीएमसी के बागी गुट रीताब्रत ने तृणमूल की मीटिंग की, जिसमें उन्होंने जिला अध्यक्षों की घोषणा की और इस लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज बीरभूम जिले के अध्यक्ष बनाए जाने में ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल का नाम था। बागी गुट के तृणमूल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज एक मीटिंग विधानसभा में विपक्ष के नेता रीताब्रत बनर्जी की लीडरशिप में हुई।

अनुब्रत को बीरभूम का अध्यक्ष बनाया
मीटिंग के बाद रीताब्रत ने राज्य के अलग-अलग जिलों के नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया, जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज बीरभूम जिला अध्यक्ष के तौर पर अनुब्रत मंडल के नाम का ऐलान था। हालांकि अनुब्रत मंडल ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। रीताब्रत ने इस दिन कहा कि पुराने लोगों के साथ-साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। यह फेरबदल पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में और विधायक और नेता उनके साथ जुड़ेंगे।

रीताब्रत ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) ऋतब्रत बनर्जी का कहना है, "हमने विभिन्न जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रसून बनर्जी को मालदा जिले का, देबाशीष कुमार को दक्षिण कोलकाता जिले का, संदीपन साहा को उत्तरी कोलकाता जिले का, अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिले का अध्यक्ष बनाया गया है..."

देखें वीडियो



अनुब्रत से 30 बार बात हुई-रीताब्रत बोले

इस बैठक के पहले दिन पत्रकारों से बात करते हुए रीताब्रत बनर्जी ने कहा, "4 मई से मेरी अनुब्रत मंडल के साथ कम से कम 30 बार बातचीत हो चुकी है।" इता ही नहीं, बैठक में मौजूद तृणमूल के एक अन्य बागी विधायक अक्रूज्जमान ने भी कहा था, "बस एक दिन और इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा।" वहीं लेकिन इस बारे में जब ममता के भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें
कलकत्ता हाई कोर्ट से TMC को बड़ी राहत, इन शर्तों पर फ्रीज बैंक अकाउंट्स दोबारा कर सकेंगे इस्तेमाल