1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी को इतना गुस्सा क्यों आता है? TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, सामने आया वीडियो

ममता बनर्जी को इतना गुस्सा क्यों आता है? TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, सामने आया वीडियो

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Mangal Yadav
 Published : Jul 08, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 07:08 pm IST

आज जुलूस के आखिर में ममता बनर्जी अपने कालीघाट वाले घर से बाहर निकलीं। उस समय उन्होंने अपने समर्थकों की लाइन सीधी करने और ठीक से खड़े होने पर एक वर्कर को थप्पड़ मार दिया।

ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़ Image Source : REPORTER

कोलकाताः कोलकाता में बुधवार को पार्टी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भीड़ को संभालने और ममता बनर्जी के लिए रास्ता बनाने की कोशिश करता दिख रहा है। कुछ ही समय बाद ममता बनर्जी आपा खो बैठती हैं और पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार देती हैं।

यहां देखें वीडियो

बीजेपी सांसद ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का वीडियो बीजेपी सांसद राजू बिस्टा ने शेयर किया है और इस घटना को लेकर बनर्जी की आलोचना की। बिस्टा ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "ममता बनर्जी ने TMC के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा। वह व्यक्ति भीड़ को नियंत्रित करने और ममता के लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ममता ने आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।"

विरोध मार्च में ममता बनर्जी ने लिया हिस्सा

बता दें कि ममता बनर्जी ने बारुईपुर में 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में विरोध मार्च निकाला। बनर्जी ने आरोप लगाया कि रैली की इजाज़त देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करना सुनिश्चित करने के बजाय पुलिस ने बीजेपी की एक शाखा के तौर पर काम किया। दक्षिण कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग पर प्रदर्शन मार्च के समापन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने रैली को बाधित किया और मार्ग में कई स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

उन्होंने कहा, "हाई कोर्ट ने हमारी रैली की इजाज़त दी थी, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे रोक दिया। रैली की इजाज़त देने वाले कोर्ट के आदेश को पुलिस कैसे नज़रअंदाज़ कर सकती है? उन्होंने दावा किया, "पुलिस आम लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है और हमारे कार्यक्रम को खराब करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।" रैली के दौरान बीजेपी और TMC युवा विंग के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां ने शव लेने से कर दिया इनकार

ईडी ने TMC से जुड़े कथित 160 करोड़ रुपये लेन-देन के मामले में 5 जगहों पर की छापेमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।