1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा गिरने से 17 की मौत, PM मोदी और CM शुभेंदु समेत किसने क्या कहा? ममता का भी आया बयान

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा गिरने से 17 की मौत, PM मोदी और CM शुभेंदु समेत किसने क्या कहा? ममता का भी आया बयान

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा गिरने से 17 लोगों की मौत के बाद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सीएम ममता बनर्जी समेत तमाम बड़े नेताओं के बयान सामने आए हैं।

कोलकाता में दुर्गा...- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा गिरने से 17 की मौत

कोलकाता: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में खबर लिखे जाने तक 17 लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हैं। घटना सप्तमी की शाम को चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल के मंडप में हुई। इस दौरान भगदड़ भी हुई। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने खुद हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

पीएम मोदी का सामने आया बयान

पीएम मोदी ने कहा, "कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही है।"

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दुखद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा। मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जनहानि की दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।"

सीएम शुभेंदु अधिकारी का भी सामने आया बयान

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "उत्तर कोलकाता में दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार को भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।"

घटना के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे अधिकारी ने कहा, "17 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।" उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता में चित्तरंजन एवेन्यू के पास चोरबागान में सामुदायिक दुर्गा पूजा के आयोजकों की एक घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में अचानक आगे बढ़ने की होड़ मच गई, जिससे यह दुखद घटना हुई। 

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का भी सामने आया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबर से बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, "चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले।"

ये भी पढ़ें-

शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत, कई घायल