1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. झारसुगुड़ा में अचानक आया भयंकर बवंडर, उखड़ गए टेंट और फूड स्टॉल, टला बड़ा हादसा

झारसुगुड़ा में अचानक आया भयंकर बवंडर, उखड़ गए टेंट और फूड स्टॉल, टला बड़ा हादसा

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में एक शक्तिशाली बवंडर ने इलाके में अफरा तफरी मचा दी। वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट और स्टॉल हवा में उड़े। पढ़ें पूरी खबर।

Jharsguda Me Bawandar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV झारसुगुड़ा में भयंकर बवंडर

झारसुगुड़ा (ओडिशा): ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक बेहद डरा देने वाली प्राकृतिक घटना की खबर सामने आयी है। जिले के लखनपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले अढ़ापड़ा इलाके में शनिवार को अचानक से आए भयंकर बवंडर (टॉर्नेडो) ने उत्पात मचा दिया। धूल और तेज हवा के इस बवंडर की रफ्तार इतनी तीव्र थी की पल भर में एक कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए कई भारी टेंट और फूड स्टॉल जड़ से उखड़ गए। बवंडर ने इन स्टॉल को तिनके की तरह दूर तक उड़ा दिया। इस बवंडर के कारण इलाके में अफरा तफरी मच गई। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

VVIP कार्यक्रम की चल रही थी तैयार

जानकारी के अनुसार, अढ़ापड़ा में बीसीजीसीएल परियोजना के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी चर रही थी। इसके लिए मंच, कंक्रीट पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक समारोह का आयोजन होना यह तय था, जिसमें राज्य के कई वीवीआईपी मेहमानों के आने की और साथ ही जनता के शामिल होने की भी तैयारी थी। तैयारी के बीच ही अचानक मौसम ने करवट बदल ली और एक भयानक बवंडर सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगा। बवंडर के चलते स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भारी अफरा तफरी देखी गई। 

बवंडर के कारण देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर लगे खाद्य काउंटर और टेंट उखड़ गए। गनीमत यह रही कि बवंडर मुख्य मंच और वीवीआईपी दीर्गा की ओर न जाकर, अलग दिशा में आगे निकल गया। यदि बवंडर मुख्य मंच की ओर बढ़ता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी और किसी के हताहत होने की घटना सामने आ सकती थी। हालांकि, बवंडर के कारण घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं में कुछ देर के लिए घबराहट साफ देखी गई। बवंडर के शांत होने के बाद अधिकारियों द्वारा नुकसान का विश्वलेषण किया गया जिसमें कई फूड स्टॉल और टेंट क्षतिग्रस्त पाए गए। सौभाग्य से इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। 

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

फलता के TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए पुलिस पर बरसाए थे पत्थर

PM Modi West Bengal Visit: प्रचंड जीत के बाद पहली बार PM मोदी का बंगाल दौरा, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का देंगे सौगात, किसानों पर खास जोर