1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. PM Modi West Bengal Visit: प्रचंड जीत के बाद पहली बार PM मोदी का बंगाल दौरा, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का देंगे सौगात, किसानों पर खास जोर

PM Modi West Bengal Visit: प्रचंड जीत के बाद पहली बार PM मोदी का बंगाल दौरा, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का देंगे सौगात, किसानों पर खास जोर

 Published : Jun 20, 2026 11:17 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 11:17 am IST

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हुगली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रेलवे, किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र से संबंधित कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की सौगात देंगे।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : INDIA TV

PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर लगभग 3 बजकर 45 मिनट पर हुगली पहुंचेंगे, जहां वे राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात जनता को देंगे।  इस दौरान प्रधानमंत्री किसानों, पशुपालन, डेयरी एवं लाइवस्टॉक सेक्टर, रेलवे और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है।

प्रधानमंत्री अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभार्थियों से भी संवाद कर सकते हैं। साथ ही, पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डालेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और आगामी चुनावी तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

पीएम मोदी ने पश्चिमबंग दिवस की दी शुभकामनाएं

पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्विट करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन एक ऐसे राज्य का उत्सव मनाता है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, सामाजिक सुधार जैसे विविध क्षेत्रों में अपने योगदान के माध्यम से भारत के इतिहास को गहराई से आकार दिया है। समय-समय पर, पश्चिम बंगाल ने अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है।

आज, 20 जून का दिन पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यधिक महत्व रखता है। यह वही दिन था जिसने यह सुनिश्चित किया कि पश्चिम बंगाल भारत का एक अभिन्न अंग बना रहे। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य थी। इस वर्ष, 2026 में, हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और वहां के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।'

ये भी पढ़ें-

कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हंगामा, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC के कार्यकर्ताओं के बीच हो गई मारपीट, देखें Video

ममता सरकार में मंत्री रहे ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC से दिया इस्तीफा, 7 दिन पहले पार्टी में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।