A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 12वीं की छात्रा की हत्या, घर में घुसकर मारी गई गोली; सनसनीखेज खुलासे आए सामने

12वीं की छात्रा की हत्या, घर में घुसकर मारी गई गोली; सनसनीखेज खुलासे आए सामने

नदिया जिले में एक छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा की छात्रा की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

छात्रा ईशा मल्लिक की हत्या- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT छात्रा ईशा मल्लिक की हत्या

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कृष्णानगर में सोमवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान ईशा मल्लिक के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 18 वर्ष थी। छात्रा कृष्णानगर के मानिकपाड़ा इलाके की रहने वाली थी।

घर में अकेली थी छात्रा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब ईशा मल्लिक घर पर अकेली थी। वारदात के दौरान छात्रा के घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर कुछ बदमाश घर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद ईशा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छात्रा लंबे समय से उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में पढ़ाई पूरी कर कृष्णानगर लौटी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि कांचरापाड़ा निवासी देवराज सिंह छात्रा के घर में घुस आया था। उसने ही गोलियां चलाई। पुलिस को शक है कि यह घटना रिश्तों के विवाद के कारण हुई है। पुलिस, देवराज सिंह की तलाश कर रही है।

कल से जाने वाली थी कॉलेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक ईशा मल्लिक का नादिया के कृष्णानगर स्थित स्थानीय विक्टोरिया कॉलेज में दाखिला हुआ था। छात्रा कल से कॉलेज जानी वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। 2023 में 12वीं पास करने के बाद वह NEET की तैयारी कर रही थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह 2023 तक देवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी।

7 साल का बच्चा तालाब में डूबा

एक अन्य खबर में, मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को एक तालाब में नहाते समय 7 साल का एक बच्चा डूब गया। मृतक की पहचान अब्दुर रहमान के रूप में हुई है, जो मणिग्राम गांव का निवासी था और कथित तौर पर स्कूल से घर लौटने के बाद तालाब में नहाने गया था। 

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अब्दुर गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया, "बाद में स्थानीय लोगों ने लड़के को तालाब से बाहर निकाला और उसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

ये भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: क्या विपिन ने जलाकर नहीं मारा, कंचन झूठ बोल रही है? क्या है निक्की मर्डर केस का सच

'हमारी मदद करो, ये चिट्ठी कौन लिखवा रहा है?', पूजा पाल के मामले में अखिलेश यादव ने दो लोगों की तरफ किया इशारा