1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: क्या विपिन ने जलाकर नहीं मारा, कंचन झूठ बोल रही है? क्या है निक्की मर्डर केस का सच

ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: क्या विपिन ने जलाकर नहीं मारा, कंचन झूठ बोल रही है? क्या है निक्की मर्डर केस का सच

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 25, 2025 03:08 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 06:59 am IST

ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को जलाकर मार डाला गया। उसकी मौत का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगा है। इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। क्या है उसकी हत्या का सच, जल्द पता चलेगा।

निक्की हत्याकांड का क्या है सच- India TV Hindi
निक्की हत्याकांड का क्या है सच Image Source : REPORTER

क्या निक्की ने आत्महत्या की या उसके पति विपिन ने उसको जलाकर मार डाला, इस केस में अब ये एक बड़ा सवाल सामने आया है। इस हत्याकांड को लेकर कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसपर पुलिस जांच कर रही है। पर अभी कुछ साफ साफ कह नहीं रही। सबसे पहले एफआईआर की कॉपी देखिए, जिसमें शिकायतकर्ता कंचन ने बयान दिया कि 21 अगस्त की सुबह लगभग 05.30 बजे उसकी बहन निक्की की विपिन ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी, जिससे जिंदा निक्की की जलकर मौत हो गई।  

अब ये सीसीटीवी देखिए सिरसा गांव की

इस सीसीटीवी में लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर विपिन 21 अगस्त को घर के बाहर दुकान पर बच्चे के साथ खड़ा है। वो अचानक शोर सुनकर घर की तरफ भागता है फिर गाड़ी बैक करके गली में ले जाता है जहां से वो अस्पताल जाते है। टाइमिंग देखिए कंचन कहती है 05.30 बजे मारा, सीसीटीवी में विपिन 05.40 पर बाहर है और अंदर भाग रहा है।

इन सवालों पर निक्की के माता पिता अब बात नहीं कर रहे है कह रहे हैं वो कूदकर बाहर आया था। कंचन भी गायब है परिवार का कहना है उसका बीपी लो हो गया है। मारपीट का जो वीडियो सामने आया है  वो फरवरी का है उसमे कंचन ने एडिट करके आग का वीडियो लगाया है। सच्चाई क्या है इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

एक और वीडियो फरवरी का 

इसमे बाद में कंचन ने एडिट करके आगे आग वाला पार्ट जोड़ा है। फरवरी में मारपीट हुई थी जिसमे विपिन को चोट लगी थी और दोनों के बीच मारपीट हुई थी। बाद में विपिन की मां भी उसको मार रही है। इसमें ही आग वाला वीडियो ऐड किया गया है। इसको लेकर विपिन के पड़ोसी दावा कर रहे है कि जब आग लगी घर मे विपिन नहीं था वो बाहर दुकान के बाहर खड़ा था साथ में बच्चे भी थे। आवाज सुनकर वो गाड़ी लेकर अंदर गली में भागा था। 

पड़ोसियों का कहना है कि लड़की ने सुसाइड किया है, घर पर बस बड़ी बहन थी, वो बच्चा जो कह रहा है मम्मी को मारा वो भी बाहर था विपिन के साथ। उसका जेठ टोल पर काम करता है वो वहां था, ससुर भी बाहर था। ऐसी बाइट्स विपिन के घर के पड़ोसियों की बाइट राहुल ने भेजी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।