A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल: नदिया जिले में चुनाव ड्यूटी से नोडल अधिकारी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

पश्चिम बंगाल: नदिया जिले में चुनाव ड्यूटी से नोडल अधिकारी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

<p>West  Bengal</p>- India TV Hindi
West  Bengal

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्‍य के नदिया जिले में चुनाव ड्यूटी पर आया नोडल अधिकारी गायब बताया जा रहा है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नोडल ऑफिसर चुनाव से पहले से लापता है। कल दोपहर से उसकी कोई खबर नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार नोडल अधिकारी का नाम अर्णब राय है। फिलहाल उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। छानबीन के लिए पुलिस ने अर्णब राय के कार चालक से पूछताछ शुरू की है। जिले के डीएम और एसपी दोनों के नेतृत्व में जांच शुरू हुई है।