A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल: साउथ 24 परगना में तृणमूल विधायक की गाड़ी पर हमला, 3 की मौत

पश्चिम बंगाल: साउथ 24 परगना में तृणमूल विधायक की गाड़ी पर हमला, 3 की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हिंसक वाददात सामने आइ है। यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक की गाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ है।

Photo ANI- India TV Hindi
Photo ANI

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हिंसक वाददात सामने आइ है। यहां सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक की गाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ है। खुशकिस्‍मती से हमले के वक्‍त विधायक विश्‍वनाथ दास उस वाहन में नहीं थे। लेकिन इस फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। 

खबर के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने विधायक की कार पर गोलियों से हमला कर दिया। इस फायरिंग में वाहन चालक, एक तृणमूल नेता और एक आम आदमी की मौत हुई है। घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक 10 से 12 की संख्या में हमलावरों ने कई गोलियां चलाई और बम फेंके। 

हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तृणमूल विधायक का कहना है कि वामपंथी पार्टी के लोगों ने उनको मारने के मकसद से ही हमला किया हालांकि उनका भाग्य अच्छा था कि वह पहले ही गाड़ी से उतर गए थे। वही वामपंथी पार्टियों का कहना है कि यह तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा है।