A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC को बैक-टू-बैक झटका! पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया गिरफ्तार, कई नेता कांग्रेस में शामिल

TMC को बैक-टू-बैक झटका! पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया गिरफ्तार, कई नेता कांग्रेस में शामिल

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के कई पार्षद आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा ममता की बैठक में भी सिर्फ 8 विधायक और 6 सांसद ही शामिल हुए, जिसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

शौकत मोल्ला को NIA ने किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शौकत मोल्ला को NIA ने किया गिरफ्तार।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लगातार झटके लग रहे हैं। भांगर विस्फोट मामले में एनआईए ने मुख्य संदिग्ध एवं टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने शौकत मोल्ला को 'फरार' घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की। बता दें कि साउथ 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस विस्फोट में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उस स्थान पर कथित तौर पर बम बनाए जा रहे थे। दूसरी तरफ कूचबिहार के मेखलीगंज नगर पालिका प्रमुख समेत छह पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए। 

शौकत मोल्ला को NIA ने किया गिरफ्तार

दरअसल, NIA ने टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी उस समय की गई, जब वह कथित तौर पर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। शौकत मोल्ला भांगर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं और उनकी गिरफ्तारी को जांच में एक बड़ा स्टेप माना जा रहा है। एनआईए की टीम अब उनसे भांगर बम ब्लास्ट मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। एजेंसी का मानना है कि इस गिरफ्तारी से मामले की जांच को आगे बढ़ाने और साजिश से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में मदद मिल सकेगी।

भांगर विस्फोट मामले में हुई गिरफ्तारी

जांचकर्ताओं ने बताया कि पूर्व विधायक और तृणमूल कांग्रेस नेता शौकत मोल्ला को भांगर के दक्षिण बामुनिया विस्फोट मामले में एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, शौकत मोल्ला, जिन्हें भांगर से तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार नामित किया गया था। दिन में पहले अपने कई सहयोगियों को अलीपुर अदालत में पेश किए जाने के बाद एनआईए अधिकारियों के सामने पेश होने की योजना बना रहे थे। हालांकि, इससे पहले कि वे ऐसा कर पाते, एनआईए अधिकारियों ने उन्हें कोलकाता के बाईपास पर एक सड़क पर रोककर गिरफ्तार कर लिया।

कूचबिहार में भी TMC को झटका

दूसरी तरफ कूचबिहार जिले की मेखलीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष और 5 पार्षदों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम के बाद नगर निकाय पर कांग्रेस का नियंत्रण हो गया। 9 वार्ड वाली मेखलीगंज नगरपालिका पर हाल तक TMC का नियंत्रण था, जिसमें पार्टी के 8 और भाजपा का एक पार्षद था। अब अध्यक्ष प्रभात पाटनी और पांच अन्य पार्षदों के पाला बदलने से कांग्रेस नगर पालिका में बहुमत में आ गई है और उसने TMC से इस नगरपालिका की सत्ता छीन ली है। 

यह भी पढ़ें-

क्या ममता की पार्टी टूट ही जाएगी? बैठक में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक और 6 सांसद; हुमायूं ने दिया खास ऑफर