1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मिलिटेंट ग्रुप्स के 'स्लीपर सेल' की तलाश, NIA सुबह से कर रही कई जिलों में रेड

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मिलिटेंट ग्रुप्स के 'स्लीपर सेल' की तलाश, NIA सुबह से कर रही कई जिलों में रेड

बांग्लादेशी मिलिटेंट ग्रुप्स के 'स्लीपर सेल' की तलाश में NIA ने पश्चिम बंगाल में रेड शुरू की है। मंगलवार को सुबह से ही पश्चिम बंगाल के कई जिलों में रेड चल रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

west bengal NIA Raid Bangladeshi militant groups- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक फोटो।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मिलिटेंट ग्रुप्स में शामिल लोगों की तलाश में रेड शुरू की है। जांच अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से बंगाल के कई जिलों में रेड की है। सूत्रों के मुताबिक, यह सर्च बांग्लादेश में बैन मिलिटेंट ऑर्गनाइजेशन्स जैसे 'जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश' और 'अंसारुल्लाह बांग्ला टीम' के पश्चिम बंगाल में फैले स्लीपर सेल की तलाश में की जा रही है, जो मुख्य रूप से अल कायदा की ब्रांच के तौर पर काम कर रहे हैं।

कहां-कहां हो रही रेड?

जांच के आधार पर, जासूसों ने आज सुबह से राज्य में कम से कम 3 जगहों पर रेड शुरू कर दी है। NIA की एक टीम साउथ दिनाजपुर के हरिरामपुर में बंशीहारी ब्लॉक के मुंडेहर गांव गई है। वहां मिजानुर रहमान नाम के एक व्यक्ति के घर पर रेड चल रही है। ईस्ट बर्धमान के मंगलकोट के पालीसग्राम में भी सर्च चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डायमंड हार्बर भी पहुंची टीम

NIA की एक और टीम साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर भी पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत में, असम में जमातुल मुजाहिदी के शैडो संगठन के तौर पर जाने जाने वाले 'इमाम महमूदुर काफिला नाम के संगठन के कई सदस्यों को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि इस शैडो संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश ने असम के अलावा दो और पड़ोसी राज्यों, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी अपना जाल फैला रखा है।

पकड़ा गया था जैश का सदस्य

आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग का भी चौंकाने वाला खुलासा हो चुका है। पश्चिम बंगाल STF ने बर्धमान जिले से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हामिद मंडल को गिरफ्तार किया था। ऐसा शक जताया गया था कि ये आतंकी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला करने का प्लान बना रहा था। आतंकवादी हामिद मंडल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी बताया गया था। आतंकी हामिद मंडल बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके में लगभग 2 से 3 महीने से एक किराए के एक फ्लैट में रह रहा था।

ये भी पढ़ें- 'अब मौसम बदल गया है, गौमाता की रक्षा करेंगे और संतों का अपमान करनेवालों को जेल भेजेंगे', सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता की हत्या, दो गुटों के झगड़े में गई जान; पिटाई-पत्थरबाजी में हुए थे घायल