1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता की हत्या, दो गुटों के झगड़े में गई जान; पिटाई-पत्थरबाजी में हुए थे घायल

मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता की हत्या, दो गुटों के झगड़े में गई जान; पिटाई-पत्थरबाजी में हुए थे घायल

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 26, 2026 12:59 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 12:59 pm IST

मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता शमशेर बिस्वास की पीट-पीटकर मार डाला गया है। ये घटना हाथीहालकर में हुई थी। हॉस्पिटल में जख्मी हालत में शमशेर बिस्वास को भर्ती कराया गया था।

Medinipur BJP worker death- India TV Hindi
मेदिनीपुर में BJP वर्कर की जान विवाद में घायल होने के बाद चली गई। Image Source : REPORTERS INPUT

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक BJP कार्यकर्ता पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले की पहचान 32 साल के शमशेर बिस्वास के तौर पर हुई है। यह घटना शनिवार सुबह मेदिनीपुर ग्रामीण के हाथीहालकर में हुई है। उसे गंभीर हालत में घटनास्थल से निकालकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो गुटों के बीच हुए झगड़े में हुई मौत

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बीजेपी के गुट के झगड़े की वजह से हुई है। पार्टी के पुराने और नए सदस्यों के बीच झगड़ा है। शमशेर और कुछ अन्य लोगों पर पार्टी के दूसरे गुट के लोगों ने हमला किया। जिला बीजेपी अध्यक्ष सौमेन तिवारी ने कहा कि असल में क्या हुआ, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूटाउन में भी हुई थी BJP कार्यकर्ता की हत्या

इससे पहले, इसी साल मई में पश्चिम बंगाल के न्यूटाउन में BJP कार्यकर्ता की घेरकर हत्या कर दी गई थी। मधु मंडल नामक एक BJP कार्यकर्ता को बीजेपी को विजय मिलने के बाद अपने घर से कुछ किलोमीटर दूरी पर पार्टी का झंडा लगा रहे थे। तभी झंडा लगाने को लेकर TMC के कमल नाम के वर्कर के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। हालांकि, दोनों के बीच गरमा-गरमी के बाद केस खत्म हो गया था।

पत्थरबाजी में घायल होने के बाद हो गई थी मधु की मौत

लेकिन बाद में मधु मंडल को फोन करके फिर से उसी जगह पर बुलाया गया था। आरोप है कि टीएमसी के कुछ लोकल बदमाशों ने मधु मंडल को घेरा और उन पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया था। बाद में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस वारदात के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। लोकल लोगों ने और खासकर मृतक के पड़ोस में रहने वालों ने विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में पुलिस और CRPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया था।

ये भी पढ़ें- कॉफी पीते-पीते खूनी खेल! कॉलेज छात्र ने 2 सहपाठियों को चाकू मारा, शॉपिंग मॉल का फर्श खून से लथपथ हो गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।