A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: 'गुंडे जेल में होंगे या फिर ऊपर', हुगली के रोड शो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी वॉर्निंग

पश्चिम बंगाल: 'गुंडे जेल में होंगे या फिर ऊपर', हुगली के रोड शो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी वॉर्निंग

Rajnath Singh West Bengal Rally: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि BJP सरकार आने पर 'गुंडे' जेल में होंगे या फिर 'ऊपर' होंगे।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Image Source : ANI रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हुगली में 'गुंडों' को दी चेतावनी।

West Bengal Assembly Election के दूसरे फेज से पहले राजनीतिक माहौल तेज होता जा रहा है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज (शनिवार को) हुगली में रोड शो में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि यदि BJP की लीडरशिप वाला NDA सरकार में आया, तो बंगाल से 'गुंडों' का सफाया होगा। उन्होंने आगे कहा कि जो भी अपराधी हैं, वे या तो जेल में होंगे या फिर 'ऊपर'।

कानून-व्यवस्था मजबूत करना होगी प्राथमिकता

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने एनडीए की योजनाओं का भी जिक्र किया। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं को रोजगार देने और बेहतर सड़कों व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का वादा भी किया। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना होगा।

क्राइम और सियासी हिंसा को रोकना जरूरी

राजनाथ सिंह का यह स्टेटमेंट BJP के उस आक्रामक इलेक्शन कैंपेन का पार्ट है, जिसमें उनकी पार्टी लगातार सत्तारूढ़ TMC पर 'गुंडाराज' का आरोप लगा रही है। BJP लीडरशिप का कहना है कि बंगाल में क्राइम और राजनीतिक हिंसा को रोकना जरूरी है।

4 मई को ममता का राज खत्म- अमित शाह

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमालपुर की रैली में कहा कि ममता बनर्जी के सरकार में पश्चिम बंगाल में माताओं-बहनों और बेटियों की सुरक्षा नहीं है। आरजी कर, संदेशखाली, कोलकाता लॉ कॉलेज, दुर्गापुर लॉ कॉलेज... इन सभी जगहों पर महिलाओं पर अत्याचार हुए। 5 तारीख के बाद तो छोटी बच्ची भी रात 1 बजे घर के बाहर निकल सकेगी। कोई गुंडा उसे परेशान नहीं करेगा। ममता बनर्जी का वक्त 4 मई को खत्म हो जाएगा।

29 मई को होगी दूसरे फेज की वोटिंग

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव बीते 23 मई को हो चुका है। अब दूसरे फेज के लिए मतदान आगामी 29 मई को होना है, और फिर 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा होगी।

ये भी पढ़ें- VIDEO: PM मोदी ने आरजी कर पीड़िता की मां के साथ साझा किया मंच, TMC पर जमकर साधा निशाना