1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. टीएमसी हेडक्वार्टर पर बागी विधायकों का कब्जा, ताला लगाकर चाबी साथ ले गए, अरूप रॉय का पोस्टर भी लगाया

टीएमसी हेडक्वार्टर पर बागी विधायकों का कब्जा, ताला लगाकर चाबी साथ ले गए, अरूप रॉय का पोस्टर भी लगाया

ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं ने टीएमसी हेडक्वार्टर पर थोड़ी देर तक मीटिंग की। इसके बाद ऑफिस में ताला लगा दिया और निकल गए। इन नेताओं ने अरूप रॉय को पार्टी अध्यक्ष बताने वाला पोस्टर भी लगाया।

TMC- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT टीएमसी ऑफिस के बाहर बवाल

पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर जाने के बाद ममता बनर्जी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब टीएमसी के बागी विधायकों ने पार्टी के हेजक्वार्टर पर भी कब्जा कर लिया है। इन लोगों ने पार्टी ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया है, जिसमें अरूप रॉय को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। वहीं, ममता बनर्जी को सलाहकार कहा गया है। ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं का दावा है कि वही असली तृणमूल हैं और पार्टी कार्यालय पर उनका अधिकार है।

टीएमसी का हेडक्वार्टर मेट्रोपॉलिटन बाइपास रोड पर है। इसी हेडक्वार्टर के अंदर अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी भी बैठते हैं। कुल मिलाकर पांच से छह मंजिला इमारत है। यहां पर करीबन साढ़े छह से सात बजे के बीच अरूप रॉय, ऋतब्रत बनर्जी, फरीद हाकिम समेत कई बागी विधायक पहुंचे। ये विधायक पहले अंदर गए। अंदर बैठने के बाद मेन कॉन्फ्रेंस रूम में बैठे और फोटो खिंचवाई। इसके बाद बाहर आकर इन्होंने ताला लगा दिया। ताला लगाकर अपना पोस्टर भी लगा दिया, जिसमें अरूप रॉय को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन बताया गया है। 

टीएमसी हेडक्वार्टर पर लगे दो पोस्टर

टीएमसी हेडक्वार्टर में एक जगह पर ममता बनर्जी का पोस्टर लगा है, तो दूसरी तरफ अरूप रॉय का। वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के समर्थक दो ताला लगाने के बाद ऑफिस से चले गए। इसके बाद कुणाल घोष पहुंचे और बाद में पुलिसकर्मी भी यहां पहुंच गए हैं। कुनाल घोष और मदन मित्रा ने कहा कि हमने कंप्लेंट दे दी है। ये बीजेपी के इशारे पर इन्होंने किराये के पार्टी ऑफिस के अंदर आए और ताला लगा दिया। ये पूरी तरीके से इल्लीगल है। हमने पहले भी इस प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन पर अपने लीज एक्सटेंशन के डॉक्यूमेंट जमा करवा रखे थे। हमने कंप्लेंट की, इल्लीगली इन्होंने अंदर घुसपैठ की, और पुलिस भी इनकी बी टीम के तौर पर काम कर रही है। यही वजह है कि हमने यहां पे ये कंप्लेंट लॉज करवाई है। हम इसके ऊपर कार्रवाई करेंगे। ये ममता बनर्जी की टीएमसी को हड़पना चाहते हैं, इनके लिए बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं है। जब जनता के बीच जाएंगे तो जनता इनको बताएगी।

टीएमसी के पास 2027 तक का एग्रीमेंट

तृणमूल कांग्रेस की पहली और दूसरी मंजिल में अभी भी ऑफिस लगातार चल रहा है। इस ऑफिस में जो आईटी सेल, यूथ विंग और अन्य विंग के लोग बैठते हैं। ये सभी लोग ममता बनर्जी के खेमे के हैं। यहां हफ्ते में दो दिन, यानी मंगलवार और शनिवार को ये लोग यहां पर सुबह से लेकर शाम तक बैठते हैं। बाकी दिन बाकी लोग बैठते हैं। इसीलिए इसके हिसाब से तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी के खेमे का कहना है कि उनके पास अगस्त 2027 तक का एग्रीमेंट है। दरअसल, इस एग्रीमेंट के तहत ऑफिस उन्हीं के पास है। इन लोगों ने व्हाइट वॉश के लिए बोला था, उसके आधार पर ही इस बिल्डिंग का पहला और दूसरा फ्लोर और नीचे का कॉन्फ्रेंस रूम ममता खेमे के पास है। इस समय कानूनी तौर पर टीएमसी ममता बनर्जी के पास है। इसी वजह से अभी तक बिल्डिंग खाली नहीं की गई है। इसकी लीज और एग्रीमेंट का दुरुपयोग करते हुए अरूप राय के गुट के लोग इसका फायदा उठा रहे हैं और ताला लगाया है।

यह भी पढ़ें-

TMC पर कब्जे की लड़ाई अब चुनाव आयोग पहुंची, ममता बनर्जी और ऋतब्रत को जवाब देने के लिए 6 जुलाई तक मिला समय

बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भीड़ ने अंडे फेंके, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप