A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. आरजी कर हॉस्पिटल की एक और छात्रा की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप

आरजी कर हॉस्पिटल की एक और छात्रा की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक और छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

कोलकाता: पिछले साल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वहीं अब यह कॉलेज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। यहां शनिवार को इसी कॉलेज की एक अन्य छात्रा की मालदा के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि मृतक के परिजनों ने उसके प्रेमी पर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

प्रेमी के खिलाफ दी शिकायत

दरअसल, पीड़िता मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरजी कर कॉलेज की अंतिम वर्ष की मेडिकल छात्रा की मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने उसके प्रेमी उज्जवल सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि उसने छात्रा को जहर दिया और फिर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।"

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि पिछले साल पश्चिम बंगाल के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। फिलहाल एक और छात्रा की मौत के बाद से यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजह के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

14 सितंबर से नहीं शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश बनी वजह, जानें अधिकारियों ने क्या कहा?

भारत-नेपाल बॉर्डर पर फिर से शुरू हुई चहल-पहल, बहराइच सीमा पर आवाजाही बहाल