1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बराचक रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो चांदी के जेवरात के साथ संदिग्ध दबोचा

बराचक रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो चांदी के जेवरात के साथ संदिग्ध दबोचा

आसनसोल के बराचक रेलवे स्टेशन पर RPF ने 14 किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी ने जेवरातों का स्रोत बताने से इनकार कर दिया, जिससे जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

14 किलो चांदी के जेवरात...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT 14 किलो चांदी के जेवरात बरामद।

आसनसोल: बंगाल बॉर्डर से सटे बराचक रेलवे स्टेशन पर आसनसोल आरपीएफ (RPF) ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को 14 किलो चांदी के चमचमाते गहनों के साथ धर दबोचा। आरोपी के पास इन कीमती जेवरातों के वैध कागजात न होने से सनसनी फैल गई। आसनसोल RPF ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दे दी और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

नहीं दिखा सका कागजात

प्रारंभिक पूछताछ में अवैध लेन-देन और तस्करी की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ने जेवरातों का स्रोत बताने से इनकार कर दिया, जिससे जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने जब आरोपी से गहनों के वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया और पूछताछ के दौरान वह लगातार बयान बदलता रहा।

गोविंदपुर चोरी का कनेक्शन तो नहीं?

पिछले दिनों धनबाद के गोविंदपुर इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से चोरी की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। हालांकि, पकड़े गए आरोपी का इस चोरी से सीधा संबंध नहीं पाया गया, लेकिन RPF अब गहन पूछताछ कर रही है। जेवरातों का स्रोत और इससे जुड़े बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

आयकर विभाग और स्थानीय पुलिस भी मामले में जुड़ गई है। क्या यह बंगाल बॉर्डर से हो रही तस्करी का नया रास्ता है? फिलहाल, आरोपी हिरासत में है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

(रिपोर्ट- कुंदन सिंह)

यह भी पढ़ें-

सोना-चांदी और लाखों की नकदी, भ्रष्टाचार मामले में ACB की कार्रवाई, असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति हुईं गिरफ्तार

Gold-Silver में तूफानी उछाल! सीजफायर के बाद चांदी ₹12000 चढ़ी, जानिए आज क्या है सोने का रेट