1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. संदेशखाली हिंसा के मुख्य गवाह की गाड़ी बेकाबू ट्रक ने उड़ाई, खुद जैसे-तैसे बचे लेकिन बेटे की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

संदेशखाली हिंसा के मुख्य गवाह की गाड़ी बेकाबू ट्रक ने उड़ाई, खुद जैसे-तैसे बचे लेकिन बेटे की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

संदेशखाली हिंसा के मुख्य गवाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को उड़ा दिया है। वो इस हादसे में बच गए लेकिन उनके बेटे की जान चली गई।

andeshkhali road accident- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (सांकेतिक तस्वीर) संदेशखाली हिंसा मामले का मुख्य गवाह सड़क हादसे में घायल।

उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर अटैक और उससे जुड़े सीबीआई केस के प्रमुख गवाहों में शामिल भोलानाथ घोष बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि बशीरहाट के नाजत थाना इलाके में बोयरमारी पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाइवे पर हुए इस सड़क हादसे में भोलानाथ घोष के छोटे बेटे 32 साल के सत्यजीत और उनकी कार के ड्राइवर 27 साल के साहनूर मोल्ला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 16 पहियों वाले ट्रक ने भोलानाथ घोष की कार को टक्कर मारी। ट्रक, घोष की कार को कुछ दूर तक घसीटकर ले गया, जिसके बाद वह नेशनल हाइवे के किनारे मौजूद जलाशय में जा गिरी।

ऐसे बची गवाह भोलानाथ घोष की जान

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ट्रक नेशनल हाइवे के किनारे जलाशय के ऊपर खतरनाक तरीके से लटका हुआ मिला, जबकि दोषी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बशीरहाट के हुसैन मेहदी रहमान ने कहा कि एक्सीडेंट में घायल भोलानाथ घोष को पहले एक लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया। फिर इलाज के बाद घोष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, मृतकों की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल भेज दी गई।

कैसे हुआ भोलानाथ की कार का एक्सीडेंट

संदेशखाली हिंसा के मुख्य गवाह भोलनाथ घोष ने कहा, “मैं ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा था, जबकि मेरा बेटा पीछे वाली सीट पर था। एक तेज गति वाला ट्रक आया और उनकी कार के दाहिने हिस्से में जोरदार टक्कर मारी। यह कोई एक्सीडेंट नहीं था, मैं अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा। पुलिस से बात करने के बाद और जानकारी मिलेगी।

शेख शहजहां से जुड़े मामले में थी पेशी

भोलानाथ घोष के अनुसार, वह बशीरहाट उप मंडल अदालत जाने के लिए अपने बेटे सत्यजीत के साथ संदेशखाली में मौजूद अपने आवास से निकले थे, जहां उन्हें टीएमसी के वरिष्ठ नेता शेख शाहजहां की तरफ से अपने खिलाफ दायर अलग-अलग मामलों में से एक के सिलसिले में पेश होना था। पुलिस का कहना है कि यह एक्सीडेंट सुबह करीब 8:45 बजे सड़क के उस भाग में हुआ, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

'कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहा था...', पार्टी के पूर्व सांसद शकील अहमद का छलका दर्द, राहुल गांधी पर बोला हमला

दिल्ली: अपराध की दुनिया में फंस रहे नाबालिग, हत्या के मामलों में 270 और हत्या के प्रयास में 457 नाबालिग पकड़े गए