संजीव सान्याल को पश्चिम बंगाल का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। वह नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट सीएम शुभेंदु अधिकारी के विधायक के रूप में इस्तीफे से खाली हुई है। पश्चिम बंगाल में फिलहाल वित्त मंत्रालय सीएम शुभेंदु अधिकारी के पास है। हालांकि, कई रिपोर्ट में कहा गया है कि संजीव सान्याल को नंदीग्राम से विधायक बनाकर उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपा जा सकता है।
संजीव फिलहाल पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्णकालिक सदस्य हैं। वह इससे पहले लगभग पांच साल तक देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे हैं। उन्होंने ड्यूश बैंक में ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी काम किया है। संजीव की गिनती देश के सबसे पढ़े लिखे अर्थशास्त्रियों में होती है।
कौन हैं संजीव सान्याल?
27 अगस्त 1970, कोलकाता में जन्में संजीव की शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर्स और सेंट जेम्स स्कूल से हुई। इसके बाद दिल्ली की श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने अर्थशास्त्र में बीए किया। इसके बाद रोड्स स्कॉलरशिप के जरिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट जॉन्स कॉलेज से बीए पीपीई और एमएससी इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी की। वह रोड्स स्कॉलर भी रहे हैं। संजीव के परदादा नलिनाक्ष सान्याल एकीकृत बंगाल (पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश) की प्रांतीय असेंबली में कांग्रेस के चीफ व्हिप थे।
भारत सरकार में योगदान
संजीव फरवरी 2022 से प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं। उनके पास सेक्रेटरी रैंक है। इसके साथ ही वह अक्टूबर 2024 से गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स, पुणे के कुलाधिपति भी हैं। इससे पहले वह 2017-2022 के बीच वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार भी रहे हैं, जहां उन्होंने छह आर्थिक सर्वेक्षण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ड्यूश बैंक में 20 साल से ज्यादा सेवा दी
सरकारी सेवा में शामिल होने से पहले संजीव ने ड्यूश बैंक में 20 साल से ज्यादा समय तक काम किया। वह पहले दक्षिण और दक्षिण एशिया के चीफ इकोनॉमिस्ट रहे फिर ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम किया। साल 2010 में उन्हें विश्व आर्थिक मंच ने यंग ग्लोबल लीडर चुना। उन्होंने जी-20, जी-7 और OECD जैसी अंतरराष्ट्रीय बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
यह भी पढ़ें-
ममता बनर्जी के कोर्ट में वकीलों की तरह गाउन पहनने पर गहराया विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब; पूछे ये सवाल
पश्चिम बंगाल में लागू हो गया 'योगी मॉडल', अवैध कब्जों पर चलेंगे यूपी से आ रहे 2 दर्जन बुलडोजर