1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में जलील, मुन्ना और आरिफ ने महिलाओं को गिरा-गिराकर लाठी से पीटा, सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा

बंगाल में जलील, मुन्ना और आरिफ ने महिलाओं को गिरा-गिराकर लाठी से पीटा, सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक डरावना वीडियो शेयर करके सत्ताधारी ममता बनर्जी सरकार पर तंज कसा है। इस वीडियो में दबंग लाठी-डंडे से महिलाओं को पीटते दिख रहे हैं।

south 24 pargana women beating- India TV Hindi
Image Source : @SUVENDUWB/X दक्षिण 24 परगना में महिलाओं की पिटाई का कथित वीडियो।

दक्षिण 24 परगना: महिला सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत फिर से उबाल पर है। दावा किया जा रहा है कि दक्षिण 24 परगना के बसंती ब्लॉक में दबंगों ने महिलाओं को सरेआम लाठी-डंडों से पीटा है। इस दिल दहला देने वाले वीडियो ने पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठा दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने महिलाओं की पिटाई के इस भयावह वीडियो को शेयर किया है और सत्तारूढ़ ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए सिलसिलेवार पोस्ट में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील की है।

वीडियो में महिलाओं को पीटते दिखे दबंग

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट किया, 'ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है! साउथ 24 परगना जिले के कैनिंग सब-डिवीजन के बसंती ब्लॉक के उत्तर भंगनामारी गांव से दिल दहला देने वाला वीडियो। शिकायतकर्ता के आरोप के मुताबिक, जलील लस्कर, मुन्ना लस्कर, आरिफ लस्कर और अन्य लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की। वीडियो खुद ही सब कुछ बयां कर रहा है।'

दिनदहाड़े महिलाओं पर चलाए लाठी-डंडे

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'विवाद चाहे जो भी हो, यह देखकर हैरानी होती है कि ऐसे लोग दिन-दहाड़े महिलाओं को बांस और लाठियों से पीटते हुए कानून से नहीं डरते। मानो उन्हें मालूम हो कि वे इस जघन्य अपराध से बच जाएंगे या पुलिस ​​उन्हें छोड़ देगी क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति उनकी वफादारी की वजह से उन्हें छूट मिली हुई है!'

सुवेंदु अधिकारी ने की ये अपील

इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने आह्वान किया कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस महिला विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

ये भी पढ़ें- 

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं, दुर्घटना में 70 लोग घायल

बजट 2026-27 की तैयारी शुरू, PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक; मिशन 2047 पर हुई चर्चा