चुनाव आयोग 4 मई को पांच प्रदेशों में हुए चुनाव के नतीजे जारी करेगा। इससे ठीक पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूजा की और पश्चिम बंगाल में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भगवान उनके साथ है। नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने कहा, "मैंने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा की। भगवान हमारे साथ हैं। सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है।"
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "हर बार अंत में देश में लोकतंत्र की ही जीत होती है। इस तरह की हालत उत्तर प्रदेश और बिहार में भी थी लेकिन वहां का जंगलराज खत्म हो गया। ये राज भी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। सरकार परिवर्तित हो रही है। भाजपा आ रही है, इसकी मुझे उम्मीद है। फर्जी मतदान नहीं हुआ है।"
कल मेरे एजेंट काम करेंगे
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई और नतीजे वाले दिन भी उनके एंजेट काम करेंगे। वह उनके साथ खड़े रहेंगे। अगर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता है तो शुभेंदू अधिकारी मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार होंगे। वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेता ने कहा, "चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव के दिन तक, मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई। कल मेरे काउंटिंग एजेंट काम करेंगे और मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।"
सोमवार को 293 सीटों के नतीजों के ऐलान
सोमवार को पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर नतीजों का ऐलान होगा। फलता सीट का मतदान रद्द कर दिया गया है। इस वजह से इस सीट पर मतों की गिनती नहीं होगी। यहां 21 मई को दोबारा मतदान होगा और 24 मई को नतीजों का ऐलान होगा। एग्जिट पोल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही हैं। हालांकि, दोनों पार्टियां कह रही हैं कि पश्चिम बंगाल में जो बंपर मतदान हुआ है। वह उनके समर्थन में हुआ है और प्रचंड बहुमत के साथ उनकी सरकार सत्ता में आ रही है।
यह भी पढ़ें-
आसनसोल: स्ट्रॉन्ग रूम के पास मिला संदिग्ध लिफाफा, अंदर निकला मोबाइल फोन, काउंटिंग से पहले मचा हड़कंप-VIDEO
क्या होता है 'स्ट्रॉन्ग रूम', कैसे होती है इसकी सुरक्षा? जिसे लेकर बंगाल में मचा है बवाल