A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया TMC का पहला बयान, बोली- 'कोर्ट की निगरानी में CBI जांच होनी चाहिए'

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया TMC का पहला बयान, बोली- 'कोर्ट की निगरानी में CBI जांच होनी चाहिए'

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम के पास शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है। भाजपा के कई नेताओं ने इस हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है। वहीं, टीएमसी ने बीजेपी के आरोपों से इनकार कर दिया है और हत्या की सीबीआई जांच करवाये जाने की मांग की है।

Chandranath Rath Shot dead - India TV Hindi
Image Source : REPORTER टीएमसी ने की चंद्रनाथ की हत्या की निंदा।

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हिंसा का दौर जारी है। बुधवार की रात पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम के पास भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  इस हत्याकांड के बाद पश्चिम बगांल का माहौल अचानक गर्म हो गया है। शुभेंदु अधिकारी फौरन मध्यंग्राम के अस्पताल में पहुंचे और वहां पर बड़ी तादात में बीजेपी के अन्य नेता कार्यकर्ता भी पहुंच गए। यह शुभेंदु ने कहा है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। भाजपा के कई नेताओं ने इस हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। वहीं, इस पूरी घटना पर अब टीएमसी का भी जवाब सामने आ गया है।

क्या बोली TMC?

TMC ने कहा- हम मध्यग्राम में आज रात चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं, साथ ही पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर चुनाव के बाद हिंसा में तीन अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं, जबकि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। हम इस मामले में अधिकतम संभव कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

TMC लुटेरों और हत्यारों की पार्टी- कीया घोष

इस घटना पर BJP नेता कीया घोष ने कहा, "चंद्रनाथ रथ या चंद्र, जिन्हें हम शुभेंदु अधिकारी के PA के तौर पर जानते थे, उन्हें मध्यमग्राम में बहुत करीब से गोली मारी गई है। उन्होंने भवानीपुर में बहुत ज़ोर-शोर से काम किया था, जहां सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। अब इन बातों को जोड़कर देखिए। इसीलिए मैं हमेशा कहती हूं- TMC लुटेरों और हत्यारों की पार्टी है और सबसे ज़्यादा बदले की भावना रखने वाली पार्टी है। क्योंकि सुवेंदु के PA ने इतनी मेहनत से काम किया था, इसलिए TMC ने गुस्से, हताशा और नाराज़गी में उन्हें निशाना बनाया। लेकिन नई सरकार बनने के बाद, गोली चलाने वालों और चंद्र की हत्या के लिए 'सुपारी' देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"

अभिषेक बनर्जी ने ये हत्या कराई- अर्जुन सिंह 

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, "अभिषेक बनर्जी ने ये हत्या कराई है। वे एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सरकार में भले ना हो लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं। वे मूर्ख हैं इसका जवाब मिलेगा।"