1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, जांच के लिए बनाई गई SIT, IG लेवल के अधिकारी करेंगे लीड

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, जांच के लिए बनाई गई SIT, IG लेवल के अधिकारी करेंगे लीड

 Published : May 07, 2026 11:43 am IST,  Updated : May 07, 2026 01:54 pm IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बुधवार की रात शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है। इस मामले की जांच के लिए अब SIT बनाई गई है। टीम को IG लेवल के अधिकारी लीड करेगें।

 Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath MURDER- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या। Image Source : REPORTER/PTI

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक हिंसा तेज़ हो गई है। बुधवार को देर रात नॉर्थ 24 परगना में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से बंगाल की सियासत गरमा गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अब तक किसी बड़ी कामयाबी की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच के लिए SIT बनाई गई है।

साजिश का पता लगाएगी SIT की टीम

सामने आई जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच के लिए SIT बनाई गई है। IG लेवल के अधिकारी SIT को हेड  करेंगें। जानकारी के अनुसार, SIT में अलग-अलग जिलों, यूनिट के पुलिस अधिकारी और टीम शामिल रहेगी। ये टीम पूरे हत्याकांड की जांच करेगी और साजिश का पता लगाएगी। पुलिस का कहना है इस मामले में कई संदिग्ध हिरासत में है। हालांकि, फिलहाल मुख्य शुटर्स नही पकड़े गए है। पुलिस सूत्र के अनुसार, 3 लोकल हिस्ट्री शीटर से पूछताछ की जा रही है। इन 3 लोगों ने क्या इस हत्याकांड में मदद की थी? इसी बारे में पूछताछ की जा रही है।

कैसे की गई हत्या?

जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की कल रात साढ़े दस बजे के करीब नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम में हत्या की गई। उस वक्त वे कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दोहरिया इलाके में पहुंची उनके पीछे चल रही एक कार ने उनकी स्कोर्पियो को ओवरटेक किया। उसके बाद बाइक पर सवार हमलावरों ने स्कोर्पियों की बाईं तरफ चंद्रनाथ रथ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। चंद्रनाथ रथ के सीने, पेट और चेहरे पर गोलिया लगीं। उन्हें तुरंत अस्पातल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रनाथ रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को कोलकाता के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- गोलीकांड में मारे गए शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की मां ने क्यों कहा, "मैं हत्यारे के लिए फांसी नहीं, उम्रकैद चाहती हूं"

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया TMC का पहला बयान, बोली- 'कोर्ट की निगरानी में CBI जांच होनी चाहिए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।