A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. फलता सीट से जहांगीर खान का नाम हटने पर आया TMC का बयान, कहा- 'ये उनका निजी फैसला, पार्टी का नहीं'

फलता सीट से जहांगीर खान का नाम हटने पर आया TMC का बयान, कहा- 'ये उनका निजी फैसला, पार्टी का नहीं'

फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर टीएमसी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चट्टान की तरह अडिग हैं। एजेंसियों और प्रशासन के जरिए बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे डर का टीएमसी कार्यकर्ता लगातार मुकाबला कर रहे हैं।

जहांगीर खान और टीएमसी के झंडे- India TV Hindi
Image Source : JAHANGIR KHAN/FACEBOOK AND PTI जहांगीर खान और टीएमसी के झंडे

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस पर अब तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) का बयान सामने आया है। टीएमसी ने कहा कि फलता विधानसभा सीट से जहांगीर खान के हटने का फैसला उनका निजी फैसला है पार्टी का नहीं है।

100 से ज्यादा कार्यकर्ता किए जा चुके गिरफ्तार-TMC

टीएमसी ने कहा कि बंगाल में 4 मई को चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद से अकेले फलता विधानसभा क्षेत्र में ही हमारी पार्टी के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिन-दहाड़े डरा-धमकाकर पार्टी के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई, उन्हें बंद कर दिया गया और उन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद चुनाव आयोग (EC) इस पर आंखें मूंदे बैठा है।

कुछ ने चुनावी मैदान से हटने का लिया फैसला 

इसके साथ ही ममता की पार्टी ने कहा कि इतने दबाव के बावजूद, हमारे कार्यकर्ता चट्टान की तरह अडिग हैं और एजेंसियों तथा प्रशासन के जरिए बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे डर का लगातार मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग आखिरकार इस दबाव के आगे झुक गए और उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर लिया।

बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई रहेगी जारी

टीएमसी ने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। 'बांग्ला विरोधी' BJP के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, फिर चाहे वह पश्चिम बंगाल में हो या दिल्ली में हो।

ये भी पढ़ें: 

पश्चिम बंगाल: फलता सीट से बड़ी खबर, TMC उम्मीदवार जहांगीर ने वापस लिया नाम

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला