A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे से हमला, पुलिस ने बचाया; सामने आया VIDEO

TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे से हमला, पुलिस ने बचाया; सामने आया VIDEO

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से टीएमसी नेता को निशाना बनाया गया है। यहां भीड़ में शामिल एक शख्स ने टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे फेंके। हालांकि पुलिस ने उन्हें जल्दी से गाड़ी के अंदर बैठा लिया।

सौमित्र बनर्जी पर फेंके अंडे।- India TV Hindi
Image Source : ANI सौमित्र बनर्जी पर फेंके अंडे।

तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे से हमला किया गया। उनपर यह हमला पुलिस द्वारा उन्हें कोर्ट ले जाते समय किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक को सौमित्र बनर्जी के ऊपर अंडे फेंकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और सौमित्र बनर्जी को बचाते हुए गाड़ी में बैठा लिया। बाद में सौमित्र बनर्जी को सुरक्षित कोर्ट पहुंचाया गया। बता दें कि टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी को BJP नेता रवि केशरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सौमित्र बनर्जी पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है।

कुणाल घोष पर भी हमला

बता दें कि इससे पहले भी टीएमसी के कई नेताओं पर इस तरह के हमले किए गए हैं। अभी सोमवार को ही टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर कोलकाता में हमला किया गया। हालांकि कुणाल घोष पर हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुणाल घोष की शिकायत पर चंदन सिंह और रवि कोयल को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायत के बाद तुरंत FIR दर्ज की गई। एक आरोपी को रात में हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।" यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई, जब कुणाल घोष ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद पार्टी कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। 

मदन मित्रा और अभिषेक बनर्जी पर भी हमले

कुणाल घोष के अलावा कामरहाटी के अरियादहा इलाके में TMC के सीनियर नेता और MLA मदन मित्रा विरोध में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर मदन मित्रा के काफिले पर अंडे फेंके और उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके अलावा TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और MP अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे के दौरान भी झड़प हुई। उस दौरे के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर TMC नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंडे और पत्थर फेंके। बाद में इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बीते दिनों टीएमसी के कई नेताओं पर इस तरह के हमले देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें-

₹8765715586 जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास है कुल कितना पैसा? ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा