पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी विधायक हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी की टीएमसी में हुए बिखराव पर दुख जताया, साथ ही बागी नेताओं पर कटाक्ष भी किया। कबीर ने सुदीप बनर्जी को साइकिल चोर बता दिया है। हुमायूं कबीर ने कहा, वह तो एक साइकिल चोर है! मुर्शिदाबाद में जाकर किसी से भी पूछिए वह बता देंगे कि उनके कॉलेज के दिनों में उन्होंने साइकिल चोरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बनर्जी का नाम न लेकर उन्होंने कहा कि, किसी भी पार्टी के साथ इतना गद्दारी करना ठीक नहीं है।
दम है तो जीतकर दिखाओ: हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर ने बागी विधायकों पर तंज कसा और कहा, उनका खुद का दम है तो सांसद पद से रिजाइन करके 6 महीने में फिर से जीतकर आए। रेड रोड बंद कर के योगा दिवस पालन पर कहा, ये डबल इंजन सरकार दो घंटा के लिए रोड ब्लॉक करने में दिक्कत है। लेकिन 4 से 5 दिन तक रोड बंद करना ये ठीक नहीं है। नियम सभी के लिए एक होना चाहिए। टीएमसी पार्टी में जो पैसा है, वो उन्हीं को मालूम है। लेकिन पैसा जिसके नाम पर है उनको ही मिलना चाहिए।
मैं दीदी का सम्मान करती हूं लेकिन...क्या बोलीं बागी सांसद
बागी TMC सांसद रचना बनर्जी कहती हैं, "मैं यहां (किसी दूसरी पार्टी में विलय के लिए) कागज़ों पर दस्तखत करने आई हूं। हम उनके खिलाफ कभी बगावत नहीं कर सकते और मैं हमेशा उनका सम्मान करती रहूंगी। हमें दीदी की वजह से वोट मिले, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं। दीदी चेहरा थीं, लेकिन मुझे वोट इसलिए मिले ताकि मैं अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम कर सकूं। मुझे लगता है कि अगर केंद्र और राज्य में एक ही सरकार हो तो काम करना आसान होगा। पिछले 15 सालों में हमने ऐसा नहीं देखा। जब हम दीदी के साथ थे, तो हमें महसूस हुआ कि जो काम हम करना चाहते थे, उनमें रुकावटें आ रही थीं। अब CM सुवेंदु अधिकारी के साथ, हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में कितनी तेज़ी से काम हो रहा है। हम हमेशा दीदी का सम्मान करेंगे।"
काकोली घोष ने क्या क्या कहा
आज गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में, TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में बाल विवाह और तस्करी के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकार इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी। काकोली घोष ने कहा, "गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मैंने पश्चिम बंगाल में बाल विवाह और बच्चों की तस्करी के मुद्दे उठाए। पिछली राज्य सरकार इन चीजों को रोक नहीं पाई थी। बैठक में मैंने पूछा कि इस संबंध में क्या कदम उठाए गए हैं।"
हाई कोर्ट क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार दोपहर कोर्ट पहुंचीं और इस निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों को चुनौती देते हुए एक हलफनामा दायर किया; यह मामला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से जुड़ा है। पार्टी को हाल ही में मिली चुनावी हार के बाद हाई कोर्ट का यह उनका दूसरा दौरा है।
ये भी पढ़ें:
6257987264₹ जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास है कुल कितना पैसा? ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
TMC में संभावित विभाजन पर जल्दबाजी नहीं, दोनों गुटों को सुनने के बाद फैसला लेंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला