A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. इस राज्य में आंधी और बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इस राज्य में आंधी और बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने इस मौसम परिवर्तन को लेकर जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कोलकाता, हावड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पश्चिमी जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों जैसे पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इससे पहले इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा था, लेकिन अब इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो गया है।

इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल के जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। 20 फरवरी को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक था।

सतर्क रहने की सलाह

IMD ने इस मौसम परिवर्तन को लेकर जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि हवा की रफ्तार तेज हो सकती है, जिससे कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने, बिजली गिरने और अन्य मौसम संबंधी खतरों का खतरा हो सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आंधी और बारिश के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल में मौसम की स्थिति में और बदलाव हो सकता है। हालांकि, विभाग ने यह भी कहा कि पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

नदी जल विवाद: इन राज्यों को भगवंत मान का दो टूक जवाब, "किसी को देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं"

दिल्ली की सीएम बनीं रेखा गुप्ता, नई सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां? जानें