1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. रेजीनगर उपचुनाव से पहले बेलडांगा में भीषण धमाका, झील के किनारे बम बनाते समय विस्फोट की आशंका

रेजीनगर उपचुनाव से पहले बेलडांगा में भीषण धमाका, झील के किनारे बम बनाते समय विस्फोट की आशंका

उपचुनाव से पहले ही रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के बेलडांगा थाने इलाके में भीषण धमाके की खबर सामने आई है। धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका कांप उठा।

बेलडांगा में भीषण धमाका- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेलडांगा में भीषण धमाका

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले दहशत का माहौल बन गया है। मंगलवार दोपहर बेलडांगा थाना क्षेत्र के नौपुकुरिया इलाके में एक झील के किनारे अचानक हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका कांप उठा। धमाका इतना तेज था कि आसमान में धुएं का गुबार उठते ही ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलडांगा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

 स्थानीय निवासियों के अनुसार, 6 अक्टूबर रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कुछ उपद्रवी झील किनारे बम बनाने का काम चला रहा था और बम बनाते समय ही अचानक धमाका हो गया। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बेलडांगा पुलिस थाने के अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रहा है। हालांकि की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस सूत्र से पता चला है कि कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। 

रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव कब आएगा रिजल्ट

नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 6 अक्टूबर 2026 है और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को होगी। इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 है और नाम वापसी लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 है। इन दोनों सीटों पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। बता दें कि भाजपा के शासन काल में ये पहला विधानसभा उपचुनाव होगा।

रेजीनगर सीट कैसे खाली हुआ

बता दें कि रेजीनगर सीट भी हुमायूं कबीर के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। उन्होंने रेजीनगर और नोदा दोनों विधानसभा सीटों से जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी। आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने खाली किया है उस सीट से उन्हीं के बेटे गुलाम नबी आज़ाद उर्फ रॉबिन ने आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर ऑफिशियली अपना नॉमिनेशन फाइल किया है। ऐसे में रेजिनगर सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल्लाहिल का मुकाबला हुमायूं कबीर के बेटे रॉबिन से होगा।  बीजेपी ने रेजीनगर विधानसभा सीट से सखराव सरकार को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रेजीनगर सीट से रबीउल आलम चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

ये भी पढ़ें-

जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा का CCTV फुटेज लीक, VC चिरंजीब भट्टाचार्य बोले- जांच कमेटी के बाद होगा एक्शन