A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. PM मोदी, अमित शाह, CM योगी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक, BJP ने बंगाल में उतारे 40 स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

PM मोदी, अमित शाह, CM योगी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक, BJP ने बंगाल में उतारे 40 स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में PM मोदी, अमित शाह, CM योगी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक के नाम शामिल हैं।

west bengal election bjp star campaigners- India TV Hindi
Image Source : PTI पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने कसी कमर। (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अब काफी नजदीक आ चुके हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जमीन पर उतर कर जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि भाजपा इससे पहले रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। हालांकि, सोमवार को पार्टी ने रिवाइज्ड लिस्ट जारी की है।

लिस्ट में किन नेताओं के नाम?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जो स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी की है उनमें 40 कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती समेत कई बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

नरेंद्र मोदी नितिन नबीन
राजनाथ सिंह अमित शाह
नितिन गडकरी जे.पी.नड्डा
धर्मेन्द्र प्रधान मिथुन चक्रवर्ती
डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा योगी आदित्यनाथ
देवेन्द्र फडनवीस मोहन चरण माझी
माणिक साहा शिवराज सिंह चौहान
समिक भट्टाचार्य सुवेन्दु अधिकारी
दिलीप घोष डॉ. सुकांत मजूमदार
शान्तनु ठाकुर भूपेन्द्र यादव
स्मृति ईरानी हेमा मालिनी
अनुराग ठाकुर अन्नपूर्णा देवी
अर्जुन मुंडा बाबूलाल मरांडी
मनोज तिवारी सुनील बंसल
बिप्लब कुमार देब मंगल पांडे
अमित मालवीय नागेन्द्र राय (अनंत महाराज)
खगेन मुर्मू डॉ. जयन्त रॉय
राजू बिस्ता सौमित्र खान
मनोज तिग्गा लॉकेट चटर्जी
ज्योतिर्मय सिंह महतो कार्तिक पॉल

पश्चिम बंगाल में कब है चुनाव?

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के वोटिंग दो फेज में कराई जानी है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को सामने आएंगे। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या करीब 6.45 करोड़ है। वोटिंग के लिए राज्य में 80,719 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच है।

ये भी पढ़ें- 'कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली TMC', कूचबिहार में बोले PM मोदी

West Bengal Assembly Election 2026: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, अबतक 292 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान