A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल में किसकी बन सकती है सरकार? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

West Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल में किसकी बन सकती है सरकार? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

West Bengal Election Exit Poll Live: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, बंगाल में किसकी बन सकती है सरकार।

West Bengal Assembly Election 2026 Exit Poll- India TV Hindi
Image Source : PTI पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल।

West Bengal Election Exit Poll Live: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में सभी 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में वोटिंग करा ली गई है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग करा ली गई है।इस बार बंगाल में चुनाव काफी शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए लाखों की संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी।  इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। अब पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाल में किसकी बन रही है सरकार।

बंगाल में भाजपा की सरकार का अनुमान

MATRIZE के एग्जिट पोल में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हो सकती है। भाजपा को चुनाव में 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस 125 से 140 सीटें हासिल कर सकती है। वहीं, अन्य दलों को 06-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर तृणमूल कांग्रेस से ज्यादा हो रहा है। एग्जिट पोल में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 42.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को चुनाव में 40.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य दलों को 16.7 प्रतिशत वोट हासिल होने का अनुमान है।

पार्टी सीट वोट शेयर
भाजपा 146-161 42.5 प्रतिशत
तृणमूल कांग्रेस 125-140 40.8 प्रतिशत
अन्य 06-10 16.7 प्रतिशत

पुरुष वोट किधर?

  • TMC+ को  40%  
  • BJP को  44%  
  • अन्य को 16%  

महिला वोट किधर?

  • TMC+ को 44%  
  • BJP को 41%  
  • अन्य को 15%  
नॉर्थ बंगाल- 54 सीट 
  • TMC+ को 15-18 सीट
  • BJP को  30-33 सीट
  • अन्य को 04-07 सीट

बर्धमान-बीरभूम- 57 सीट 

  • TMC+ को 26-32 सीट
  • BJP को 25-30 सीट
  • अन्य को 00-02 सीट

साउथ बंगाल- 183 सीट 

  • TMC+ को 88-98 सीट
  • BJP को 80-90 सीट
  • अन्य को 04-06 सीट

ये भी पढ़ें- Assam Election Exit Poll Live: असम में किस पार्टी को मिल सकती है जीत? यहां देखें एग्जिट पोल का परिणाम

Tamil Nadu Exit Poll Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी, किस पार्टी को मिल सकती है जीत?